तेजस्वी यादव के साथ आएंगे चिराग पासवान? RJD का बड़ा ऑफर..नीतीश कुमार भी...

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने चिराग पासवान को खुला ऑफर दिया है कि वे महागठबंधन में आयें और बिहार में हमारे साथ सरकार बनाएं। साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर समारत सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव के साथ आएंगे चिराग पासवान? RJD का बड़ा ऑफर..नीतीश कुमार भी...

बिहार में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ लगातार हो रही घटनाओं  को लेकर चिराग पासवान अपनी ही सरकार पर नाराज हैं और पुलिस-प्रशासन को निकम्मा बता रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने चिराग पासवान को खुला ऑफर दिया है कि वे महागठबंधन में आयें और बिहार में हमारे साथ सरकार बनाएं। साथ ही कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।

 राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। न लड़का सुरक्षित है और न लड़की। उन्होंने दावा किया कि राज्य की कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। वहीं बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से उठाए गए सवालों पर भाई वीरेंद्र ने प्रतिक्रिया दी है और राज्य में एनडीए सरकार को हटाकर महागठबंधन सरकार बनाने के लिए चिराग पासवान को खुला ऑफर दिया है।

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने चिराग पासवान से कहा कि अगर उन्हें भी बिहार की स्थिति खराब लग रही है तो मंत्री पद छोड़कर महागठबंधन के साथ आने पर विचार करें। RJD विधायक ने कहा कि वह चिराग पासवान को महागठबंधन के साथ आने का निमंत्रण देते हैं और उनके साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने तथा प्रदेश की राजनीति करें। 

वहीं  भाई वीरेंद्र ने Special Intensive Revision (SIR) का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि अगर SIR नहीं होता तो बिहार में उनकी पार्टी और गठबंधन की सरकार होती। उन्होंने कहा कि गठबंधन की बैठक में आगे की रणनीति और फैसलों पर चर्चा की जाएगी। वहीं नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी में कथित चर्चा और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यदि कांग्रेस वर्किंग कमेटी में नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई चर्चा हुई है तो उसकी जानकारी कांग्रेस के नेता ही सार्वजनिक कर सकते हैं।

बता दें कि राज्य में बेलगाम अपराध और महिलाओं की असुरक्षा पर चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को निकम्मा तक बता चुके हैं।  चिराग पासवान ने साफ कहा था कि उन्हें ऐसी सरकार का समर्थन करने में शर्मिंदगी महसूस हो रही है। इतना ही नहीं चिराग पासवान ने बिहार पुलिस और प्रशासन को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा किया था और उन्होंने कहा था कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह निकम्मा हो चुका है। इसी को लेकर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने चिराग पासवान को साथ आने का ऑफर दिया है। 

Trending News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-पूरे देश में बैन नहीं होंगे पटाखे, 'दीवाली से लोगों की जुड़ीं भावनाएं'...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-पूरे देश में बैन नहीं होंगे पटाखे, 'दीवाली से लोगों की जुड़ीं भावनाएं'...
Sep 30, 2026, 2:30:00 PM
तेजस्वी यादव के साथ आएंगे चिराग पासवान? RJD का बड़ा ऑफर..नीतीश कुमार भी...
तेजस्वी यादव के साथ आएंगे चिराग पासवान? RJD का बड़ा ऑफर..नीतीश कुमार भी...
Sep 30, 2026, 1:54:00 PM
बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
Sep 30, 2026, 1:27:00 PM
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
Sep 30, 2026, 1:23:00 PM
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
Sep 30, 2026, 1:04:00 PM
दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन की हाइजैक होने की आशंका, 180 यात्री थे सवार, PM-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन की हाइजैक होने की आशंका, 180 यात्री थे सवार, PM-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
Sep 30, 2026, 12:59:00 PM
पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
Sep 30, 2026, 12:22:00 PM
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
Sep 30, 2026, 12:15:00 PM
 अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
Sep 30, 2026, 12:06:00 PM
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
Sep 30, 2026, 12:00:00 PM