UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। विधानसभा में सीटों के गणित से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सात सीटें जीत सकती है जबकि समाजवादी पार्टी (SP) दो सीट पर जीत हासिल करेगी। वहीं 10वीं सीट के लिए दोनों टीमें एक-एक उम्मीदवार एक्स्ट्रा उत

UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। विधानसभा में सीटों के गणित से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सात सीटें जीत सकती है जबकि समाजवादी पार्टी (SP) दो सीट पर जीत हासिल करेगी। वहीं 10वीं सीट के लिए दोनों टीमें एक-एक उम्मीदवार एक्स्ट्रा उतार सकती है। वहीं आज सपा सुप्रीमो व लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने दो उम्मीदवारों का ऐलान के साथ आज नामांकन भी करवा दिया है। 

अखिलेश ने एक सीट हमेशा की तरह रामगोपाल यादव के लिए सुरक्षित रखी थी, एक पर चौंकाया

अखिलेश यादव ने एक सीट तो हमेशा की तरह चाचा यानी डॉ. रामगोपाल यादव के लिए सुरक्षित रखी थी। वहीं दूसरी सीट पर ऐसा उम्मीदवार उतारा है कि सभी चौंक गए हैं। अखिलेश ने दूसरी सीट पर धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार घोषित किया है। बिजनेस के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाने वाले धनराज नथवानी रिलायंस ग्रुप्स से जुड़े हैं। साथ ही, क्रिकेट जगत में भी उन्होंने खूब नाम कमाया है। धनराज पहले गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

धनराज राज्यसभा सांसद व रिलायंस ग्रुप्स के सीनियर अधिकारी परिमल के बेटे हैं

आपको बता दें कि धनराज नथवानी राज्यसभा सांसद और रिलायंस ग्रुप्स के सीनियर अधिकारी परिमल नथवानी के बेटे हैं। मालूम हो कि बीते जून 2026 में ही परिमल नथवानी झारखंड से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते और राज्यसभा सदस्य बने। इससे पहले वे आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे हैं। रिलायंस समूह में परिमल नथवानी बतौर डायरेक्टर ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इन काम से भी जाने जाते हैं धनराज नथवानी

गुजरात में जन्मे और पले-बढ़े धनराज नथवानी की पहचान केवल बिजनेस जगत तक सीमित नहीं है। साल 2022 में उन्हें गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन का प्रेसिडेंट चुना गया था। इससे पहले वे वाइस प्रेसिडेंट भी रहे। धनराज नथवानी समाजवादी पार्टी का चेहरा नहीं रहे हैं। इसके बावजूद अखिलेश यादव ने उनपर भरोसा जताया और चार घंटे की मीटिंग के बाद नथवानी का नाम फाइनल कर दिया गया। अखिलेश का यह फैसला अब चर्चा में है और लोग जानना चाहते हैं कि अचानक से धनराज परिमल नथवानी के बेटे को सपा उम्मीदवार कैसे बनाया गया।

Trending News

बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
Sep 30, 2026, 1:27:00 PM
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
Sep 30, 2026, 1:23:00 PM
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
Sep 30, 2026, 1:04:00 PM
दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन की हाइजैक होने की आशंका, 180 यात्री थे सवार, PM-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन की हाइजैक होने की आशंका, 180 यात्री थे सवार, PM-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
Sep 30, 2026, 12:59:00 PM
पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
Sep 30, 2026, 12:22:00 PM
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
Sep 30, 2026, 12:15:00 PM
 अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
Sep 30, 2026, 12:06:00 PM
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
Sep 30, 2026, 12:00:00 PM
 बिहार के वित्तीय संकट में 'संकटमोचक' बने आईएएस विनय कुमार
बिहार के वित्तीय संकट में 'संकटमोचक' बने आईएएस विनय कुमार
Sep 30, 2026, 11:33:00 AM
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर भड़के जमशेद आदिल, बोले-यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर भड़के जमशेद आदिल, बोले-यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
Sep 30, 2026, 11:16:00 AM