व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान

यूपीआई के जरिए पेमेंट करना आज के समय में लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। जब से यूपीआई पेमेंट की शुरुआत हुई है तब से लोगों ने कैश लेकर बाहर जाना कम कर दिया है।

व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान

नई दिल्ली : यूपीआई के जरिए पेमेंट करना आज के समय में लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। जब से यूपीआई पेमेंट की शुरुआत हुई है तब से लोगों ने कैश लेकर बाहर जाना कम कर दिया है। ऐसे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई के जरिए दो हजार से ज्यादा की पेमेंट करने पर चार्ज लगने की बात सामने आई है। इसके लिए दो अक्टूबर को देशभर के व्यापारी यूपीआई को लेकर बड़ा विरोध दर्ज कराने जा रहे हैं.

No UPI Day के जरिए व्यापारी 2 हजार से ज्यादा के UPI भुगतान पर MDR शुल्क के प्रस्ताव का विरोध करेंगे

आपको बता दें कि No UPI Day के जरिए व्यापारी दो हजार रुपए से ज्यादा के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के प्रस्ताव का विरोध करेंगे। इस मुहिम को दिल्ली के मोबाइल कारोबारियों का समर्थन मिला। दिल्ली मोबाइल एसोसिएशन और ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने भी दो अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान किया है। देश के बड़े मोबाइल हब करोल बाग में भी व्यापारी इस दिन यूपीआई से लेनदेन नहीं करेंगे.

साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढका जाएगा

सीटीआई ने व्यापारियों से UPI QR कोड, स्कैनर और साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढकने की अपील की है। 15 अक्टूबर से दो हजार रुपए से ज्यादा के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। सीटीआई का कहना है कि इससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। संगठन ने शुल्क लागू होने के बाद बड़े यूपीआई भुगतानों में 50 फीसदी तक की गिरावट की आशंका जताई है। 

संगठनों की मांग क्या है?

सीटीआई ने सरकार से एमडीआर शुल्क का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की है। यानी विरोध कर रहे संगठनों की मुख्य मांग यही है कि यूपीआई पर जीरो एमडीआर की व्यवस्था ही जारी की जाए। उनका साफ कहना है कि यूपीआई के जरिए पेमेंट करने से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलता है तो इस पर किसी भी तरह का चार्ज नहीं लगाना चाहिए। इसी बात को लेकर दो अक्टूबर को देशभर के व्यापारी यूपीआई को लेकर बड़ा विरोध करने की तैयारी में हैं।

Trending News

तेजस्वी यादव के साथ आएंगे चिराग पासवान? RJD का बड़ा ऑफर..नीतीश कुमार भी...
तेजस्वी यादव के साथ आएंगे चिराग पासवान? RJD का बड़ा ऑफर..नीतीश कुमार भी...
Sep 30, 2026, 1:54:00 PM
बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
Sep 30, 2026, 1:27:00 PM
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
Sep 30, 2026, 1:23:00 PM
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
Sep 30, 2026, 1:04:00 PM
दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन की हाइजैक होने की आशंका, 180 यात्री थे सवार, PM-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन की हाइजैक होने की आशंका, 180 यात्री थे सवार, PM-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
Sep 30, 2026, 12:59:00 PM
पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
Sep 30, 2026, 12:22:00 PM
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
Sep 30, 2026, 12:15:00 PM
 अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
Sep 30, 2026, 12:06:00 PM
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
Sep 30, 2026, 12:00:00 PM
 बिहार के वित्तीय संकट में 'संकटमोचक' बने आईएएस विनय कुमार
बिहार के वित्तीय संकट में 'संकटमोचक' बने आईएएस विनय कुमार
Sep 30, 2026, 11:33:00 AM