दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन की हाइजैक होने की आशंका, 180 यात्री थे सवार, PM-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट की हाईजैक की आशंका से दुनिया में हड़कंप मच गया है। यात्री विमान ने सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भरते समय इमरजेंसी सिग्नल भेजा और पूरी दुनिया की निगाहें उसपर टिक गईं।

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट की हाईजैक की आशंका से दुनिया में हड़कंप मच गया है। यात्री विमान ने सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भरते समय इमरजेंसी सिग्नल भेजा और पूरी दुनिया की निगाहें उसपर टिक गईं। इसके बाद विमान के हाईजैक होने या किसी तरह के गैरकानूनी हस्तक्षेप की आशंका बढ़ गई है। प्लेन ने पहले इमरजेंसी सिग्नल भेजा और इसके कुछ समय बाद इसने 7500 कोड भेजा। इस घटना से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के अनुसार कुल मिलाकर इस प्लेन पर 180 यात्री सवार थे। हालांकि, बाद में विमान ने सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली।
दरअसल फ़्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, दुबई से तेल अवीव जा रहे फ़्लाईदुबई के एक यात्री विमान ने सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भरते समय इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। विमान ने सबसे पहले 7700 स्क्वॉक कोड भेजा था। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामान्य इमरजेंसी का संकेत होता है। इसके कुछ ही देर बाद विमान की तरफ से 7500 कोड भेजा. इस कोड का मतलब है कि या तो प्लेन हाईजैक हो गया है या जहां पायलट होते हैं (कॉकपिट) वहां कोई गैर-कानूनी तरह से आ गया है। रिपोर्ट के अनुसार कुल मिलाकर इस प्लेन पर 180 यात्री सवार थे।
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की इस फ्लाइट ने कुछ ही देर बाद सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर ली। इससे पहले फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स पर विमान ताबुक एयरपोर्ट के पास दिखाई दे रहा था। द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार इमरजेंसी सिग्नल आते ही इजरायल की वायु सेना के लड़ाकू विमानों को उस प्लेन की ओर भेजा गया है। हिब्रू मीडिया की रिपोर्ट थी कि तुरंत प्रधानमंत्री नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग शुरू कर दी।
वहीं इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान से इमरजेंसी और गैरकानूनी हस्तक्षेप वाला सिग्नल भेजे जाने की वजह कथित तौर पर फ्लाइट में मौजूद पायलटों के बीच हुआ विवाद हो सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद इजरायली एयरफोर्स के फाइटर जेट्स को विमान की तरफ रवाना किए जाने की जानकारी सामने भी आई। इजरायली फाइटर जेट्स को विमान की निगरानी के लिए भेजा गया था।










