बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
गोपालगंज: जिले के बरौली और बैकुंठपुर थाना क्षेत्रों में बाहर से लाई गई नाबालिग लड़कियों से आर्केस्ट्रा और म्यूजिकल ग्रुप चलवाए जाने की सूचना पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कुल 09 नाबालिग किशोरियों को बरामद किया है।

गोपालगंज: जिले के बरौली और बैकुंठपुर थाना क्षेत्रों में बाहर से लाई गई नाबालिग लड़कियों से आर्केस्ट्रा और म्यूजिकल ग्रुप चलवाए जाने की सूचना पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कुल 09 नाबालिग किशोरियों को बरामद किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी किशोरियों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में एक आर्केस्ट्रा संचालिका को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे मामले में संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कैसे हुई कार्रवाई
26 नवंबर 2026 को बरौली और बैकुंठपुर थाना क्षेत्रों में नाबालिग किशोरियों को आर्केस्ट्रा में रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। इस टीम में बरौली व बैकुंठपुर थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मी, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और रेस्क्यू फाउंडेशन के जांच अधिकारी शामिल रहे।
दो स्थानों पर हुई छापेमारी
पहली छापेमारी बरौली पुलिस टीम ने आर. के. होंडा के पास स्थित पाखी आर्केस्ट्रा एवं म्यूजिकल ग्रुप पर मारा। यहां से पांच किशोरियों को बरामद किया गया, जो उम्र सत्यापन में नाबालिग पाई गईं। मौके से आर्केस्ट्रा संचालिका को गिरफ्तार किया गया।वही दूसरी छापेमारी बैकुंठपुर पुलिस टीम ने रेवतीथ हाई स्कूल के समीप, एसएच-90 किनारे स्थित सोनम आर्केस्ट्रा एवं म्यूजिकल ग्रुप में छापेमारी की। यहां से चार नाबालिग किशोरियों को मुक्त कराया गया।
गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट















