अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
बेगूसराय। जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह के दो बेटे मृतक अरविंद सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे। दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

बेगूसराय। जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह के दो बेटे मृतक अरविंद सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे। दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। अनंत सिंह के दोनों बेटों के गांव पहुंचने की खबर से स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
दरअसल, पूरा मामला अनंत सिंह की पुत्री की शादी से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के रहुआ गांव निवासी अरविंद सिंह अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव लदमा पहुंचे थे।
शादी समारोह में शामिल होने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक की लहर फैल गई।
बेगूसराय से अजय कु0 शास्त्री की रिपोर्ट















