गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर

गोपालगंज: श्रीपुर थाना क्षेत्र के गणेश डूमर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर

फुलवरिया/गोपालगंज: श्रीपुर थाना क्षेत्र के गणेश डूमर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में अशोक सिंह, बृजेश सिंह, नंदलाल सिंह, विजय कुमार और मीना देवी शामिल हैं. 

घटना के बाद सभी घायलों को आसपास के ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सभी की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया. फिलहाल सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है. 

घायल अशोक सिंह ने बताया कि वे अपनी निजी जमीन पर थे, तभी पड़ोसी जबरन उस जमीन पर गिट्टी रखने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडा तथा धारदार हथियार से उन लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया. अशोक सिंह के अनुसार हमले में किसी का सिर फूट गया तो किसी का हाथ टूट गया. पड़ोसियों ने इतनी बेरहमी से पिटाई की कि सभी लोग लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े. 

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर बनाए हुए है तथा दोषियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 फुलवरिया/गोपालगंज से संदीप कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 7:16:00 PM
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
Nov 27, 2026, 7:00:00 PM
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
Nov 27, 2026, 6:41:00 PM
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
Nov 27, 2026, 6:21:00 PM
 गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
Nov 27, 2026, 6:06:00 PM
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
Nov 27, 2026, 5:46:00 PM
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
Nov 27, 2026, 5:23:00 PM
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Nov 27, 2026, 5:05:00 PM