जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

पलामू: कृषि विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह ‘खेत बचाओ अभियान’ का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

पलामू: कृषि विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह ‘खेत बचाओ अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सादात अनवर एवं जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड कृषि पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यशाला में भाग लिया।

कार्यशाला में किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, रासायनिक खादों के संतुलित उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने रबी मौसम की प्रमुख फसलों गेहूं, चना, मसूर, सरसों एवं मक्का की उन्नत खेती के तरीकों से किसानों को अवगत कराया।इस दौरान बीजोपचार, प्राकृतिक खेती, हरी खाद, संतुलित उर्वरक के उपयोग तथा कम पानी में अधिक उत्पादन के लिए ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति अपनाने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला के दौरान विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच सरसों बीज, स्वीकृति पत्र एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। इसके तहत 10 प्रगतिशील किसानों को उन्नत प्रभेद का सरसों बीज, दो किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना तथा एक किसान को किसान समृद्धि योजना का लाभ दिया गया। वहीं एक किसान को किसान क्रेडिट कार्ड का स्वीकृति पत्र भी सौंपा गया।कार्यशाला के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 7:16:00 PM
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
Nov 27, 2026, 7:00:00 PM
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
Nov 27, 2026, 6:41:00 PM
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
Nov 27, 2026, 6:21:00 PM
 गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
Nov 27, 2026, 6:06:00 PM
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
Nov 27, 2026, 5:46:00 PM
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
Nov 27, 2026, 5:23:00 PM
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Nov 27, 2026, 5:05:00 PM