पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बुधवार को व्यस्त कार्यक्रम है। पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का वे हवाई सर्वेक्षण के साथ प्रभावित इलाकों का जमीनी और जलमार्ग से भी जायजा लेंगे। सीएम फिर शाम 4:00 बजे कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे।

पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बुधवार को व्यस्त कार्यक्रम है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह पटना से पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे हवाई सर्वेक्षण के साथ प्रभावित इलाकों का जमीनी और जलमार्ग से भी जायजा लेंगे। पश्चिम चंपारण में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री फिर शाम 4:00 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। 

मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे लोक सेवक आवास से स्टेट हैंगर, पटना के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। 10:30 बजे स्टेट हैंगर पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से एरियल सर्वे करते हुए बथना स्थित पीएम श्री राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

11:50 बजे मुख्यमंत्री बथना हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 11:55 बजे मछरगांवा होते हुए बनकटवा के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:05 बजे बनकटवा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री एसडीआरएफ की नाव से शिवराजपुर समेत अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे वापस बनकटवा लौटेंगे।

12:20 बजे मुख्यमंत्री बनकटवा से मछरगांवा होते हुए बथना स्थित बाढ़ आश्रय केंद्र के लिए रवाना होंगे। 12:30 बजे बाढ़ आश्रय केंद्र पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और बाढ़ सहायता सामग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद 12:40 बजे मुख्यमंत्री बाढ़ आश्रय स्थल से बथना हेलीपैड के लिए निकलेंगे और 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के दोपहर 1:45 बजे स्टेट हैंगर, पटना पहुंचने और 1:50 बजे लोक सेवक आवास पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे।

CM सम्राट चौधरी का आज का दैनिक कार्यक्रम

10:25 बजे पूर्वाह्न

कार्यक्रम: लोक सेवक आवास से स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान।

यात्रा का माध्यम/स्थान: सड़क मार्ग द्वारा।

10:30 बजे पूर्वाह्न

कार्यक्रम: स्टेट हैंगर, पटना आगमन एवं एरियल सर्वे करते हुए पी०एम० श्री रा० कृत+2 उच्च विद्यालय, बथना, प्रखंड-बैरिया परिसर में नवनिर्मित हेलीपैड के लिए प्रस्थान।

यात्रा का माध्यम / स्थान: हेलीकॉप्टर द्वारा

11:50 बजे पूर्वाह्न

कार्यक्रम: पी०एम० श्री रा० कृत+2 उच्च विद्यालय, बथना, प्रखंड-बैरिया परिसर में नवनिर्मित हेलीपैड पर आगमन।

यात्रा का माध्यम/ स्थान: सड़क मार्ग द्वारा।

11:55 बजे पूर्वाह्न

कार्यक्रम: पी०एम० श्री रा० कृत+2 उच्च विद्यालय, बथना, प्रखंड-बैरिया परिसर हेलीपैड से मछरगांवा होते हुए बनकटवा के लिए प्रस्थान।

यात्रा का माध्यम / स्थान: सड़क मार्ग द्वारा।

12:05 बजे अपराह्न

कार्यक्रम: बनकटवा आगमन एवं एस०डी०आर०एफ० की नाव से शिवराजपुर एवं अन्य प्रभावित स्थलों का भ्रमण करते हुए बनकटवा के लिए प्रस्थान।

यात्रा का माध्यम / स्थान: जल मार्ग द्वारा।

12:20 बजे अपराह्न

कार्यक्रम: बनकटवा आगमन एवं मछरगांवा होते हुए पी०एम० श्री रा० कृत+2 उच्च विद्यालय, बथना, प्रखंड-बैरिया परिसर में संचालित बाढ़ आश्रय स्थल के लिए प्रस्थान।

यात्रा का माध्यम / स्थान: सड़क मार्ग द्वारा।

12:30 बजे अपराह्न

कार्यक्रम: पी०एम० श्री रा० कृत+2 उच्च विद्यालय, बथना, प्रखंड-बैरिया परिसर में संचालित बाढ़ आश्रय केन्द्र आगमन, निरीक्षण एवं बाढ़ सहायता सामग्री का वितरण।

यात्रा का माध्यम / स्थान: पी०एम० श्री रा० कृत+2 उच्च विद्यालय, बथना, प्रखंड-बैरिया परिसर।

12:40 बजे अपराह्न

कार्यक्रम: बाढ़ आश्रय स्थल से पी०एम० श्री रा० कृत+2 उच्च विद्यालय, बथना, प्रखंड-बैरिया परिसर में नवनिर्मित हेलीपैड के लिए प्रस्थान।

यात्रा का माध्यम / स्थान: सड़क मार्ग द्वारा।

12:45 बजे अपराह्न

कार्यक्रम: पी०एम० श्री रा० कृत+2 उच्च विद्यालय, बथना, प्रखंड-बैरिया परिसर में नवनिर्मित हेलीपैड आगमन एवं स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान।

यात्रा का माध्यम / स्थान: हेलीकॉप्टर द्वारा।

01:45 बजे अपराह्न

कार्यक्रम: स्टेट हैंगर पटना आगमन एवं लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान।

यात्रा का माध्यम / स्थान: सड़क मार्ग द्वारा।

01:50 बजे अपराह्न

कार्यक्रम: लोक सेवक आवास आगमन।

04:00 बजे अपराह्न

कार्यक्रम: मन्त्रिपरिषद् की बैठक में भाग लेना।

यात्रा का माध्यम / स्थान: मुख्य सचिवालय स्थित, मंत्रिमंडल कक्ष, पटना।



Trending News

बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
Sep 30, 2026, 1:27:00 PM
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
Sep 30, 2026, 1:23:00 PM
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
Sep 30, 2026, 1:04:00 PM
दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन की हाइजैक होने की आशंका, 180 यात्री थे सवार, PM-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन की हाइजैक होने की आशंका, 180 यात्री थे सवार, PM-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
Sep 30, 2026, 12:59:00 PM
पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
Sep 30, 2026, 12:22:00 PM
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
Sep 30, 2026, 12:15:00 PM
 अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
Sep 30, 2026, 12:06:00 PM
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
Sep 30, 2026, 12:00:00 PM
 बिहार के वित्तीय संकट में 'संकटमोचक' बने आईएएस विनय कुमार
बिहार के वित्तीय संकट में 'संकटमोचक' बने आईएएस विनय कुमार
Sep 30, 2026, 11:33:00 AM
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर भड़के जमशेद आदिल, बोले-यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर भड़के जमशेद आदिल, बोले-यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
Sep 30, 2026, 11:16:00 AM