अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर

तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने भाई-बहन को कुचल दिया ,जिससे बाइक पर पीछे बैठी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के बिस्मभरपुर गांव के सामने पटना आरा मुख्य मार्ग का है।

 अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर

बिहटा: तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने भाई-बहन को कुचल दिया ,जिससे बाइक पर पीछे बैठी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के बिस्मभरपुर गांव के सामने पटना आरा मुख्य मार्ग का है, जहां तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात वाहन ने बिहटा बाजार कर के लौट रहा भाई बहन को रौंद कर चला गया। जिससे बाइक चला रहा भाई बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज बिहटा निजी अस्पताल में चल रहा है। 

वहीं घटनास्थल पर ही बहन की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान विष्णुपुरा गांव निवाशी झुन्नू सिंह की पुत्री 20 वर्षीय खुशी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान धर्मराज सिंह के पुत्र 18 वर्षीय रौनक कुमार के रूप में हुई है। 

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आगजनी कर के पटना आरा मुख्य मार्ग को 4 घंटे के लिय जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गुस्साए लोगों को किसी भी तरह समझाया गया। 

वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिहटा अंचलाधिकारी राकेश सिंह को घटना स्थल पर बुलाने की मांग की।  जिसके बाद घटनास्थल पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को किसी भी तरह समझा बुझाकर आश्वासन दिए। जो भी सरकार के द्वारा मुआवजा मिलता है वो हम लोगों के द्वारा दिलवाया जाएगा। गुस्साए ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी राकेश सिंह के आश्वासन के बाद 4 घंटे बाद जाम को हटाया।

बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
Sep 30, 2026, 1:27:00 PM
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
Sep 30, 2026, 1:23:00 PM
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
Sep 30, 2026, 1:04:00 PM
दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन की हाइजैक होने की आशंका, 180 यात्री थे सवार, PM-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन की हाइजैक होने की आशंका, 180 यात्री थे सवार, PM-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
Sep 30, 2026, 12:59:00 PM
पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
Sep 30, 2026, 12:22:00 PM
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
Sep 30, 2026, 12:15:00 PM
 अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
Sep 30, 2026, 12:06:00 PM
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
Sep 30, 2026, 12:00:00 PM
 बिहार के वित्तीय संकट में 'संकटमोचक' बने आईएएस विनय कुमार
बिहार के वित्तीय संकट में 'संकटमोचक' बने आईएएस विनय कुमार
Sep 30, 2026, 11:33:00 AM
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर भड़के जमशेद आदिल, बोले-यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर भड़के जमशेद आदिल, बोले-यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
Sep 30, 2026, 11:16:00 AM