मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर भड़के जमशेद आदिल, बोले-यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा यादव समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री के बयान पर राजद नेता जमशेद आदिल ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर भड़के जमशेद आदिल, बोले-यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा यादव समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री के बयान पर वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के मथुरापुर निवासी राजद नेता जमशेद आदिल ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

जमशेद आदिल ने मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी जाति या समाज को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यादव समाज देश और बिहार के सामाजिक, कृषि, शिक्षा, खेल और राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय से योगदान देता रहा है।

जमशेद आदिल ने कहा कि बिहार सामाजिक भाईचारे और विविधता की धरती है, इसलिए जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को बयान देते समय भाषा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।उन्होंने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री से भी पूरे मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है।

वहीं, जमशेद आदिल ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और समस्तीपुर तथा जमुई की घटनाओं का हवाला देते हुए सरकार से कानून-व्यवस्था पर जवाब देने की मांग की हालांकि अब देखना होगा कि यादव समाज को लेकर दिए गए इस बयान पर सियासी विवाद आगे क्या मोड़ लेता है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
पटना से चंपारण तक CM सम्राट का बिजी शेड्यूल, नाव से निरीक्षण, राहत सामग्री बांटेंगे, कैबिनेट बैठक भी...
Sep 30, 2026, 12:22:00 PM
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की Raid
Sep 30, 2026, 12:15:00 PM
 अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौके पर मौत, भाई की हालत गंभीर
Sep 30, 2026, 12:06:00 PM
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
UP राज्यसभा चुनाव : अखिलेश ने दी सरप्राइज, 'चाचा' और 'बेटे' को बनाया उम्मीदवार
Sep 30, 2026, 12:00:00 PM
 बिहार के वित्तीय संकट में 'संकटमोचक' बने आईएएस विनय कुमार
बिहार के वित्तीय संकट में 'संकटमोचक' बने आईएएस विनय कुमार
Sep 30, 2026, 11:33:00 AM
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर भड़के जमशेद आदिल, बोले-यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान पर भड़के जमशेद आदिल, बोले-यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
Sep 30, 2026, 11:16:00 AM
Asian Games 2026 : साहिल-चिकिता ने कोरिया के मुंह से छीना Gold, रच दिया इतिहास
Asian Games 2026 : साहिल-चिकिता ने कोरिया के मुंह से छीना Gold, रच दिया इतिहास
Sep 29, 2026, 8:37:00 PM
FCI के अनाज लोड ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, लोगों ने किया सड़क जाम
FCI के अनाज लोड ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, लोगों ने किया सड़क जाम
Sep 29, 2026, 8:18:00 PM
दुकान में नकली शराब मिलने की शिकायत को लेकर हंगामा
दुकान में नकली शराब मिलने की शिकायत को लेकर हंगामा
Sep 29, 2026, 8:07:00 PM
महिला से दरिंदगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था रोहित
महिला से दरिंदगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था रोहित
Sep 29, 2026, 8:02:00 PM