सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-पूरे देश में बैन नहीं होंगे पटाखे, 'दीवाली से लोगों की जुड़ीं भावनाएं'...
देश की सर्वोच्चय न्यायालय (SC) ने आज यानी बुधवार को साफ किया कि पूरे देश में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का उसका इरादा नहीं है। कोर्ट ने कहा कि दिवाली का त्योहार लोगों की भावनाओं से जुड़ा है और इसे पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

नई दिल्ली: देश की सर्वोच्चय न्यायालय (SC) ने आज यानी बुधवार को साफ किया कि पूरे देश में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का उसका इरादा नहीं है। कोर्ट ने कहा कि दिवाली का त्योहार लोगों की भावनाओं से जुड़ा है और इसे पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने साथ-साथ यह भी ही कहा कि पटाखे चलाने के लिए 24 घंटे की अनुमति भी नहीं दी जा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लगातार पटाखे चलने से बीमार लोगों, बुजुर्गों और बच्चों पर इसका असर पड़ सकता है।
पटाखों के प्रकार और समय पर होगा विचार - SC
आपको बता दें कि सर्वोच्चय न्यायालय ने कहा कि वह पटाखों के प्रकार और उन्हें चलाने की समय-सीमा पर विचार करेगा। अदालत का जोर ऐसा संतुलन बनाने पर है, जिससे त्योहार मनाने की लोगों की भावनाएं भी बनी रहें और स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं का भी ध्यान रखा जा सके। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट अब 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई करेगा।










