साइबर अपराधियों को SIM सप्लाई, 2 POS एजेंट गिरफ्तार

बोकारो में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर अपराधियों को फर्जी तरीके से सिम उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस ने दो पीओएस एजेंट को गिरफ्तार किया है।

साइबर अपराधियों को SIM सप्लाई, 2 POS एजेंट गिरफ्तार

बोकारो : बोकारो में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर अपराधियों को फर्जी तरीके से सिम उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस ने दो पीओएस एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों एजेंटों ने जुलाई से अगस्त के बीच 180 से ज्यादा सिम साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे। हर सिम के बदले इन्हें आठ सौ रुपए मिलते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं।

साइबर पुलिस ने POS एजेंट प्रदीप और मुकेश को किया गिरफ्तार

बोकारो के बरमसिया ओपी क्षेत्र से सामने आए इस मामले में साइबर पुलिस ने पीओएस एजेंट प्रदीप दास और मुकेश गोप को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदीप दास ने जुलाई से अगस्त के बीच 140 से ज्यादा, जबकि मुकेश गोप ने 42 सिम साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए हैं।

दोनों एजेंट दूसरे लोगों के आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट लेकर सिम एक्टिवेट करते थे - ASP चास वेदांत शंकर

एएसपी चास वेदांत शंकर के मुताबिक, दोनों एजेंट दूसरे लोगों के आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट लेकर सिम एक्टिवेट करते थे और फिर उसे साइबर अपराधियों तक पहुंचा देते थे। पूछताछ में दोनों ने पैसे के लालच में ऐसा करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक सिम के बदले उन्हें आठ सौ रुपए मिलते थे। एएसपी का कहना है कि इन सिम का इस्तेमाल फर्जी अकाउंट बनाने, फोन के जरिए लोगों से ठगी करने और दूसरी आपराधिक गतिविधियों में किया जाता था। पूछताछ के दौरान पमित माहथा, राहुल कुमार और विवेक चौधरी के नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें सिम उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

साइबर ठगी करने वालों के साथ-साथ उन्हें सिम उपलब्ध कराने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है - साइबर पुलिस

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से Samsung Galaxy A17 5G और Realme 12X 5G मोबाइल फोन के साथ चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 39/2026 दर्ज कर BNS, IT Act और Telecom Act की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। साइबर पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी करने वालों के साथ-साथ उन्हें सिम उपलब्ध कराने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस अब सिम उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क और साइबर अपराधियों के बीच कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

मालदा से हरिद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ को लेकर  बड़ा फैसला
मालदा से हरिद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ को लेकर बड़ा फैसला
Sep 30, 2026, 3:45:00 PM
नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
Sep 30, 2026, 3:41:00 PM
अपनी उम्र से बड़े पुरुषों को डेट कर रहीं Gen Z लड़कियां? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
अपनी उम्र से बड़े पुरुषों को डेट कर रहीं Gen Z लड़कियां? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
Sep 30, 2026, 3:17:00 PM
CM के प्रधान सचिव से हटे दीपक कुमार, नई भूमिका में दिखेंगे
CM के प्रधान सचिव से हटे दीपक कुमार, नई भूमिका में दिखेंगे
Sep 30, 2026, 3:16:00 PM
साइबर अपराधियों को SIM सप्लाई, 2 POS एजेंट गिरफ्तार
साइबर अपराधियों को SIM सप्लाई, 2 POS एजेंट गिरफ्तार
Sep 30, 2026, 2:35:00 PM
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-पूरे देश में बैन नहीं होंगे पटाखे, 'दीवाली से लोगों की जुड़ीं भावनाएं'...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-पूरे देश में बैन नहीं होंगे पटाखे, 'दीवाली से लोगों की जुड़ीं भावनाएं'...
Sep 30, 2026, 2:30:00 PM
तेजस्वी यादव के साथ आएंगे चिराग पासवान? RJD का बड़ा ऑफर..नीतीश कुमार भी...
तेजस्वी यादव के साथ आएंगे चिराग पासवान? RJD का बड़ा ऑफर..नीतीश कुमार भी...
Sep 30, 2026, 1:54:00 PM
बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
बोकारो में आवास को लेकर संग्राम, BSL ED के घर का घेराव
Sep 30, 2026, 1:27:00 PM
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
व्यापारियों का 2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान
Sep 30, 2026, 1:23:00 PM
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 दल हुए शामिल, केजरीवाल व स्टालिन की पार्टी ने बनायी दूरी
Sep 30, 2026, 1:04:00 PM