मालदा से हरिद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ को लेकर बड़ा फैसला

आरा: दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन से हरिद्वार के बीच पटना जंक्शन होकर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

मालदा से हरिद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ को लेकर  बड़ा फैसला

आरा: दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन से हरिद्वार के बीच पटना जंक्शन होकर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे की अधिसूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 03437/03438 मालदा टाउन-हरिद्वार पूजा स्पेशल का परिचालन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को होगा.

गाड़ी संख्या 03437 मालदा टाउन से शनिवार को सुबह 10 बजे खुलेगी और साहिबगंज, भागलपुर, सुल्तानगंज, किऊल जंक्शन, मोकामा और बख्तियारपुर जंक्शन होते हुए रात 20.13 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद 21.05 बजे आरा जंक्शन, 21.48 बजे बक्सर और 23.48 बजे डीडीयू जंक्शन पर ठहराव के बाद अगले दिन शाम 17 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 03438 हरिद्वार से प्रत्येक रविवार को शाम 18.45 बजे खुलेगी. यह अगले दिन 11.10 बजे डीडीयू जंक्शन, 12.30 बजे बक्सर, 13.25 बजे आरा जंक्शन, 14.33 बजे पटना जंक्शन, 17.30 बजे किऊल जंक्शन, 19.45 बजे भागलपुर और 21.20 बजे साहिबगंज रुकते हुए रात 23.55 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी.

ट्रेन में छह जनरल, 10 स्लीपर, चार थर्ड एसी और दो एसएलआरडी समेत कुल 22 कोच होंगे. पूजा स्पेशल के परिचालन से भोजपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी.

भोजपुर से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट 

Trending News

 OpenAI के dots.से ChatGPT का खेल खत्म? आप सोएंगे ये काम करेगा, तो इंसान क्या करेगा?
OpenAI के dots.से ChatGPT का खेल खत्म? आप सोएंगे ये काम करेगा, तो इंसान क्या करेगा?
Sep 30, 2026, 4:20:00 PM
मंत्री निशांत ने कहा- बिहार को TB मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता के साथ कर रहा है काम
मंत्री निशांत ने कहा- बिहार को TB मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता के साथ कर रहा है काम
Sep 30, 2026, 4:18:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता कराएं उपलब्ध
मुख्यमंत्री ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता कराएं उपलब्ध
Sep 30, 2026, 4:10:00 PM
मालदा से हरिद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ को लेकर  बड़ा फैसला
मालदा से हरिद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ को लेकर बड़ा फैसला
Sep 30, 2026, 3:45:00 PM
नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
Sep 30, 2026, 3:41:00 PM
अपनी उम्र से बड़े पुरुषों को डेट कर रहीं Gen Z लड़कियां? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
अपनी उम्र से बड़े पुरुषों को डेट कर रहीं Gen Z लड़कियां? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
Sep 30, 2026, 3:17:00 PM
CM के प्रधान सचिव से हटे दीपक कुमार, नई भूमिका में दिखेंगे
CM के प्रधान सचिव से हटे दीपक कुमार, नई भूमिका में दिखेंगे
Sep 30, 2026, 3:16:00 PM
साइबर अपराधियों को SIM सप्लाई, 2 POS एजेंट गिरफ्तार
साइबर अपराधियों को SIM सप्लाई, 2 POS एजेंट गिरफ्तार
Sep 30, 2026, 2:35:00 PM
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-पूरे देश में बैन नहीं होंगे पटाखे, 'दीवाली से लोगों की जुड़ीं भावनाएं'...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-पूरे देश में बैन नहीं होंगे पटाखे, 'दीवाली से लोगों की जुड़ीं भावनाएं'...
Sep 30, 2026, 2:30:00 PM
तेजस्वी यादव के साथ आएंगे चिराग पासवान? RJD का बड़ा ऑफर..नीतीश कुमार भी...
तेजस्वी यादव के साथ आएंगे चिराग पासवान? RJD का बड़ा ऑफर..नीतीश कुमार भी...
Sep 30, 2026, 1:54:00 PM