मुख्यमंत्री ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता कराएं उपलब्ध

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पश्चिम चंपारण जिले के बगहा, बैरिया प्रखंड के बथना, योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा एवं नौतन प्रखंड के शिवराजपुर, बनकटवा और आस-पास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता कराएं उपलब्ध

पश्चिम चंपारण : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पश्चिम चंपारण जिले के बगहा, बैरिया प्रखंड के बथना, योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा एवं नौतन प्रखंड के शिवराजपुर, बनकटवा और आस-पास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सारण जिले के मकेर प्रखंड अन्तर्गत हैजलपुर पंचायत क्षेत्र में टूटे हुए तटबंध का भी ऐरियल सर्वे किया। पटना से पश्चिम चंपारण आने के क्रम में उन्होंने नदियों के जलस्तर एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी हवाई सर्वेक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने बैरिया प्रखंड के बथना स्थित पीएम श्री राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में संचालित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया

एरियल सर्वे के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बैरिया प्रखंड के बथना स्थित पीएम श्री राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में संचालित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक रसोई, चिकित्सा शिविर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पशु राहत शिविर, पशु शेड तथा महिलाओं एवं पुरुषों के लिए की गई आवासन व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक रसोई में स्वयं लोगों को भोजन परोसा। 

मुख्यमंत्री ने शिविर में संचालित अस्थायी आंगनबाड़ी बाल शिविर का भी निरीक्षण किया

उन्होंने शिविर में संचालित अस्थायी आंगनबाड़ी बाल शिविर का भी निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सा शिविर में उपलब्ध दवाओं एवं उपचार की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोग अपनी समस्याओं एवं जरूरतों से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री ने पीएम श्री राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, बथना स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पीएम श्री राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, बथना स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने पश्चिम चंपारण जिले के मानचित्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, तटबंधों की स्थिति, राहत एवं चिकित्सा शिविरों व राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में बाढ़ की स्थिति, नदियों के जलस्तर, तटबंधों की स्थिति, प्रभावित आबादी, राहत सामग्री के वितरण, राहत एवं बचाव कार्यों व एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की तैनाती के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने नदियों के जलस्तर एवं तटबंधों की स्थिति की जानकारी दी

बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने नदियों के जलस्तर एवं तटबंधों की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार नेपाल की ओर से अब तक सबसे अधिक पानी आया है। बगहा, रेवा घाट, लालगंज एवं गोपालगंज में उच्चतम जलस्तर (HFL) रिकॉर्ड किया गया है। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से अभी ऊपर बह रहा है लेकिन पानी धीरे-धीरे घट रहा है। डुमरिया पुल के समीप नदी का जलस्तर स्थिर होने तथा पानी का दबाव कम हो रहा है। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ की वर्तमान स्थिति व संचालित राहत एवं बचाव कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- नेपाल की तराई से पानी आने के कारण बाढ़ की विकट स्थिति उत्पन्न हुई है

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल की तराई से पानी आने के कारण बाढ़ की विकट स्थिति उत्पन्न हुई है। कोसी एवं महानंदा नदी का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि बाढ़ की समस्या का समग्र अध्ययन कर स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जा सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए हर स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं व अगले दो-तीन दिनों में पानी निकलने की संभावना है। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित आबादी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में सामुदायिक रसोई का नियमित संचालन किया जाए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित आबादी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में सामुदायिक रसोई का नियमित संचालन किया जाए। बाढ़ प्रभावित परिवारों को चिन्हित कर दशहरा से पहले सात हजार रुपए प्रति परिवार की अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार द्वारा कुछ दिन पूर्व बाढ़ प्रभावित परिवारों को सात हजार रुपए की अनुग्रह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने पानी की निकासी के लिए आवश्यकता के अनुसार स्लुइस गेट खोलने, नदियों के जलस्तर, तटबंध एवं कटाव की सतत् निगरानी रखने व पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रभावित लोगों तक पर्याप्त मात्रा में सूखा राशन एवं अन्य राहत सामग्री पहुंचाने व पशुओं के लिए भी समुचित चारा एवं आश्रय की व्यवस्था करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा- बाढ़ प्रभावित लोगों को SoP के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को एसओपी के अनुसार, सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। बाढ़ से हुए नुकसान को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यकता के अनुसार सामुदायिक रसोई का संचालन तब तक जारी रखा जाए, जबतक लोग अपने घरों को वापस नहीं लौट जाते और स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की तैनाती सुनिश्चित रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखने का भी निर्देश दिया। 

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, कई सांसद, कई विधायक के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद डॉ. संजय कुमार जायसवाल, सांसद सुनील कुमार, विधायक संजय कुमार पांडे, विधायक विनय बिहारी, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरकिशोर राय, पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरीय अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

Trending News

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, किया अर्धनग्न प्रदर्शन
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, किया अर्धनग्न प्रदर्शन
Sep 30, 2026, 5:16:00 PM
शराबबंदी के बीच मंत्री प्रतिनिधि का कथित शराब सेवन वीडियो वायरल, खजौली में मचा राजनीतिक हलचल
शराबबंदी के बीच मंत्री प्रतिनिधि का कथित शराब सेवन वीडियो वायरल, खजौली में मचा राजनीतिक हलचल
Sep 30, 2026, 5:15:00 PM
 OpenAI के dots.से ChatGPT का खेल खत्म? आप सोएंगे ये काम करेगा, तो इंसान क्या करेगा?
OpenAI के dots.से ChatGPT का खेल खत्म? आप सोएंगे ये काम करेगा, तो इंसान क्या करेगा?
Sep 30, 2026, 4:20:00 PM
मंत्री निशांत ने कहा- बिहार को TB मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता के साथ कर रहा है काम
मंत्री निशांत ने कहा- बिहार को TB मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता के साथ कर रहा है काम
Sep 30, 2026, 4:18:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता कराएं उपलब्ध
मुख्यमंत्री ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता कराएं उपलब्ध
Sep 30, 2026, 4:10:00 PM
मालदा से हरिद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ को लेकर  बड़ा फैसला
मालदा से हरिद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ को लेकर बड़ा फैसला
Sep 30, 2026, 3:45:00 PM
नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
Sep 30, 2026, 3:41:00 PM
अपनी उम्र से बड़े पुरुषों को डेट कर रहीं Gen Z लड़कियां? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
अपनी उम्र से बड़े पुरुषों को डेट कर रहीं Gen Z लड़कियां? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
Sep 30, 2026, 3:17:00 PM
CM के प्रधान सचिव से हटे दीपक कुमार, नई भूमिका में दिखेंगे
CM के प्रधान सचिव से हटे दीपक कुमार, नई भूमिका में दिखेंगे
Sep 30, 2026, 3:16:00 PM
साइबर अपराधियों को SIM सप्लाई, 2 POS एजेंट गिरफ्तार
साइबर अपराधियों को SIM सप्लाई, 2 POS एजेंट गिरफ्तार
Sep 30, 2026, 2:35:00 PM