बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, किया अर्धनग्न प्रदर्शन

राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। विज्ञापन संख्या 02/2025 के अभ्यर्थियों ने खाली पड़ी महिला सीटों को योग्य पुरुष अभ्यर्थियों से भरने की मांग को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, किया अर्धनग्न प्रदर्शन

पटना : राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। विज्ञापन संख्या 02/2025 के अभ्यर्थियों ने खाली पड़ी महिला सीटों को योग्य पुरुष अभ्यर्थियों से भरने की मांग को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की। प्रदर्शन में शिक्षक गुरु रहमान भी अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतरे।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का यह प्रदर्शन पटना के गर्दनीबाग में देखने को मिला

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का यह प्रदर्शन पटना के गर्दनीबाग में देखने को मिला। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल और ड्राइविंग टेस्ट भी पास किया है, लेकिन इसके बावजूद अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई है। अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में खाली रह गई महिला सीटों को अगली भर्ती के लिए छोड़ने के बजाय, निर्धारित मानकों पर योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए।

पिछले कई दिनों से अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर आंदोलन कर रहे हैं

पिछले कई दिनों से अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि भर्ती में देरी के कारण उनकी उम्र सीमा लगातार निकलती जा रही है। हम लोगों ने परीक्षा, फिजिकल और ड्राइविंग टेस्ट पास किया है। खाली सीटों पर हमें मौका दिया जाए। हमारी उम्र सीमा भी निकल रही है। अगर समय पर नौकरी नहीं मिली तो हमारे सामने बिहार से बाहर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द से जल्द खाली पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है।

वे कई दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है - प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कई दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। गर्दनीबाग में प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों के समर्थन में गुरु रहमान भी सड़क पर उतरे और सरकार से अभ्यर्थियों की मांग पर जल्द विचार करने की अपील की। गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे इन अभ्यर्थियों की मांग साफ है कि भर्ती प्रक्रिया में खाली रह गई सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए। अब देखना होगा कि सरकार इन अभ्यर्थियों की मांग पर क्या फैसला लेती है।

Trending News

गंडक के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, DM व SP ने तटबंधों का किया औचक निरीक्षण, संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर
गंडक के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, DM व SP ने तटबंधों का किया औचक निरीक्षण, संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर
Sep 30, 2026, 6:03:00 PM
Photos: ये कुंवारी एक्ट्रेस 36 की उम्र में बनेगी मां, दुबई के बिजनेसमैन से गुपचुप डेटिंग!
Photos: ये कुंवारी एक्ट्रेस 36 की उम्र में बनेगी मां, दुबई के बिजनेसमैन से गुपचुप डेटिंग!
Sep 30, 2026, 6:02:00 PM
कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले, 30 वॉटर कैनन व 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार
कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले, 30 वॉटर कैनन व 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार
Sep 30, 2026, 5:39:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Sep 30, 2026, 5:34:00 PM
महाराजगंज में DRM का बड़ा निरीक्षण, गुड्स शेड से LHS तक विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी
महाराजगंज में DRM का बड़ा निरीक्षण, गुड्स शेड से LHS तक विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी
Sep 30, 2026, 5:32:00 PM
गन्ना उद्योग विभाग ने लॉन्च किए 2 पोर्टल, अब किसानों को मिलेगा पहचान पत्र
गन्ना उद्योग विभाग ने लॉन्च किए 2 पोर्टल, अब किसानों को मिलेगा पहचान पत्र
Sep 30, 2026, 5:23:00 PM
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, किया अर्धनग्न प्रदर्शन
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, किया अर्धनग्न प्रदर्शन
Sep 30, 2026, 5:16:00 PM
शराबबंदी के बीच मंत्री प्रतिनिधि का कथित शराब सेवन वीडियो वायरल, खजौली में मचा राजनीतिक हलचल
शराबबंदी के बीच मंत्री प्रतिनिधि का कथित शराब सेवन वीडियो वायरल, खजौली में मचा राजनीतिक हलचल
Sep 30, 2026, 5:15:00 PM
 OpenAI के dots.से ChatGPT का खेल खत्म? आप सोएंगे ये काम करेगा, तो इंसान क्या करेगा?
OpenAI के dots.से ChatGPT का खेल खत्म? आप सोएंगे ये काम करेगा, तो इंसान क्या करेगा?
Sep 30, 2026, 4:20:00 PM
मंत्री निशांत ने कहा- बिहार को TB मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता के साथ कर रहा है काम
मंत्री निशांत ने कहा- बिहार को TB मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता के साथ कर रहा है काम
Sep 30, 2026, 4:18:00 PM