महाराजगंज में DRM का बड़ा निरीक्षण, गुड्स शेड से LHS तक विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी

सिवान के महाराजगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रेल परिचालन को सुरक्षित, सुचारु और बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन बुधवार को विशेष ट्रेन से महाराजगंज पहुंचे।

महाराजगंज में DRM का बड़ा निरीक्षण, गुड्स शेड से LHS तक विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी

सिवान के महाराजगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रेल परिचालन को सुरक्षित, सुचारु और बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन बुधवार को विशेष ट्रेन से महाराजगंज पहुंचे। DRM के दौरे को लेकर रेलवे महकमे में पहले से ही हलचल तेज थी। जैसे ही उनकी विशेष ट्रेन महाराजगंज स्टेशन पहुंची, रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

करीब एक घंटे के निरीक्षण के दौरान DRM ने स्टेशन से लेकर रेल परिसर और निर्माणाधीन परियोजनाओं तक का जायजा लिया और अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। करीब 10 बजे DRM आशीष जैन विशेष ट्रेन से महाराजगंज स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर पहुंचते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद DRM ने महाराजगंज स्टेशन और आसपास के रेल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति को भी देखा।

गुड्स शेड पर विशेष फोकस

DRM के निरीक्षण का सबसे अहम हिस्सा रहा निर्माणाधीन गुड्स शेड। DRM ने गुड्स शेड के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए भविष्य में होने वाली माल ढुलाई और वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गुड्स शेड में उपयुक्त एंट्री और एग्जिट प्वाइंट होना जरूरी है, ताकि वाहनों और माल की आवाजाही व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके। इसके अलावा मर्चेंट रूम और लेबर शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि व्यापारियों, रेलवे कर्मचारियों और श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

DRM ने गुड्स शेड में पेयजल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

LHS निर्माण की भी ली जानकारी

वहीं, निरीक्षण के दौरान DRM ने क्रासिंग गेट पर निर्माणाधीन LHS यानी लिमिटेड हाइट सबवे का भी जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से इसकी प्रगति की जानकारी ली।

DRM ने निर्देश दिया कि LHS का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी न हो और तय समय के अनुसार काम को आगे बढ़ाया जाए।

कुल मिलाकर DRM आशीष जैन के महाराजगंज दौरे में रेलवे की निर्माणाधीन परियोजनाओं और यातायात से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस रहा। गुड्स शेड में बेहतर सुविधाएं विकसित करने से लेकर LHS निर्माण को समय पर पूरा करने तक अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

सिवान से राजेश कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान के लिए चुने गए दीपू कुमार, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान के लिए चुने गए दीपू कुमार, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
Sep 30, 2026, 6:26:00 PM
गंडक के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, DM व SP ने तटबंधों का किया औचक निरीक्षण, संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर
गंडक के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, DM व SP ने तटबंधों का किया औचक निरीक्षण, संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर
Sep 30, 2026, 6:03:00 PM
Photos: ये कुंवारी एक्ट्रेस 36 की उम्र में बनेगी मां, दुबई के बिजनेसमैन से गुपचुप डेटिंग!
Photos: ये कुंवारी एक्ट्रेस 36 की उम्र में बनेगी मां, दुबई के बिजनेसमैन से गुपचुप डेटिंग!
Sep 30, 2026, 6:02:00 PM
कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले, 30 वॉटर कैनन व 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार
कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले, 30 वॉटर कैनन व 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार
Sep 30, 2026, 5:39:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Sep 30, 2026, 5:34:00 PM
महाराजगंज में DRM का बड़ा निरीक्षण, गुड्स शेड से LHS तक विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी
महाराजगंज में DRM का बड़ा निरीक्षण, गुड्स शेड से LHS तक विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी
Sep 30, 2026, 5:32:00 PM
गन्ना उद्योग विभाग ने लॉन्च किए 2 पोर्टल, अब किसानों को मिलेगा पहचान पत्र
गन्ना उद्योग विभाग ने लॉन्च किए 2 पोर्टल, अब किसानों को मिलेगा पहचान पत्र
Sep 30, 2026, 5:23:00 PM
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, किया अर्धनग्न प्रदर्शन
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, किया अर्धनग्न प्रदर्शन
Sep 30, 2026, 5:16:00 PM
शराबबंदी के बीच मंत्री प्रतिनिधि का कथित शराब सेवन वीडियो वायरल, खजौली में मचा राजनीतिक हलचल
शराबबंदी के बीच मंत्री प्रतिनिधि का कथित शराब सेवन वीडियो वायरल, खजौली में मचा राजनीतिक हलचल
Sep 30, 2026, 5:15:00 PM
 OpenAI के dots.से ChatGPT का खेल खत्म? आप सोएंगे ये काम करेगा, तो इंसान क्या करेगा?
OpenAI के dots.से ChatGPT का खेल खत्म? आप सोएंगे ये काम करेगा, तो इंसान क्या करेगा?
Sep 30, 2026, 4:20:00 PM