विधान परिषद चुनाव : जन सुराज ने घोषित किए 3 उम्मीदवारों की सूची
जन सुराज के संस्थापक व बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर की पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

पटना : जन सुराज के संस्थापक व बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर की पार्टी ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ पार्टी की ओर से सभी आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। जन सुराज ने पटना स्नातक से अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा को उम्मीदवार बनाया गया है।
जन सुराज ने पहले 5 नाम किए थे घोषित
आपको बता दें कि जन सुराज ने इससे पहले 20 सितंबर को पांच सीटों के उम्मीदवार घोषित किए थे। इनमें पटना शिक्षक से डॉ. दिव्या ज्योति, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, दरभंगा शिक्षक से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन शामिल हैं। अब तीन और नाम सामने आने के बाद जन सुराज के सभी आठ उम्मीदवारों की सूची पूरी हो गई है।
जन सुराज के 8 उम्मीदवार कौन-कौन?
वहीं जन सुराज की पूरी सूची में पटना स्नातक से अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से विमोहन कुमार, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन शामिल हैं. शिक्षक सीटों पर पटना से दिव्या ज्योति, दरभंगा से एसपी राय, तिरहुत से भूषण झा और सारण से अफाक अहमद उम्मीदवार हैं।










