24 घंटे में चोरी का खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

कटकमदाग थाना क्षेत्र के कस्तूरीखाप गदोखर गांव में घर से लैपटॉप और दो मोबाइल की चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी गए सामान को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

24 घंटे में चोरी का खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

हजारीबाग : कटकमदाग थाना क्षेत्र के कस्तूरीखाप गदोखर गांव में घर से लैपटॉप और दो मोबाइल की चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी गए सामान को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मानवीय और तकनीकी सहयोग से की। पुलिस के अनुसार, कस्तूरीखाप गदोखर निवासी गौरीशंकर प्रसाद दांगी ने 23 सितंबर को थाना में आवेदन देकर बताया था कि 22 सितंबर की रात उनके घर से पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी हो गए। आवेदन के आधार पर कटकमदाग थाना कांड संख्या 179/26, धारा 331(1)/305 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

SP को मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया

घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली राजा उर्फ बबलू (22 वर्ष), पिता स्व. सरफराज अंसारी थाना कटकमदाग हजारीबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एचपी कंपनी का लैपटॉप,एक इनफिनिक्स स्मार्टफोन और एक ओप्पो स्मार्टफोन बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हजारीबाग सदर थाना में वर्ष 2022, 2023 और 2024 में चोरी से संबंधित मामले दर्ज हैं। इसके अलावा लोहसिंगना थाना में वर्ष 2025 में बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। छापामारी दल में डीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन, पेलावल अंचल के पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा, कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, पुअनि चितरंजन कुमार, सअनि संतोष कुमार महतो, तकनीकी शाखा के कर्मी और थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।

सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

 जमुई-समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर गुस्से में चिराग पासवान, CM सम्राट से कर दी एनकाउंटर की मांग
जमुई-समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर गुस्से में चिराग पासवान, CM सम्राट से कर दी एनकाउंटर की मांग
Sep 24, 2026, 4:32:00 PM
24 घंटे में चोरी का खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
24 घंटे में चोरी का खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Sep 24, 2026, 4:17:00 PM
नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों के घेरे में, नवजात को दो घंटे तक इंतजार कराने का आरोप
नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों के घेरे में, नवजात को दो घंटे तक इंतजार कराने का आरोप
Sep 24, 2026, 4:06:00 PM
विधान परिषद चुनाव : जन सुराज ने घोषित किए 3 उम्मीदवारों की सूची
विधान परिषद चुनाव : जन सुराज ने घोषित किए 3 उम्मीदवारों की सूची
Sep 24, 2026, 4:05:00 PM
बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और सौर ऊर्जा को लेकर बड़ी बैठक, बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का CM ने लिया अपडेट
बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और सौर ऊर्जा को लेकर बड़ी बैठक, बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का CM ने लिया अपडेट
Sep 24, 2026, 3:34:00 PM
हथियारों से लैस अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर किया घायल
हथियारों से लैस अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर किया घायल
Sep 24, 2026, 3:08:00 PM
'जब राजमहल में दुर्योधन बैठेगा तो सड़क पर दुशासन चीरहरण करेगा ही' समस्तीपुर घटना पर सियासत बेहिसाब
'जब राजमहल में दुर्योधन बैठेगा तो सड़क पर दुशासन चीरहरण करेगा ही' समस्तीपुर घटना पर सियासत बेहिसाब
Sep 24, 2026, 3:08:00 PM
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Sep 24, 2026, 2:55:00 PM
DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट
DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट
Sep 24, 2026, 2:51:00 PM
अनिल यादव पर हमला बना बहाना, क्या एक मंच पर आएगा बिहार का विपक्ष? अस्पताल से निकल रही नई सियासी तस्वीर
अनिल यादव पर हमला बना बहाना, क्या एक मंच पर आएगा बिहार का विपक्ष? अस्पताल से निकल रही नई सियासी तस्वीर
Sep 24, 2026, 2:47:00 PM