जमुई-समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर गुस्से में चिराग पासवान, CM सम्राट से कर दी एनकाउंटर की मांग

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड पर बीच सड़क लड़की से छेड़खानी मामले पर सियासत तेज है। अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीएम सम्राट चौधरी ने आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग कर दी है।

 जमुई-समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर गुस्से में चिराग पासवान, CM सम्राट से कर दी एनकाउंटर की मांग

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड पर बीच सड़क लड़की से बदसलूकी और छेड़खानी मामले पर सियासत तेज है। सत्ता पक्ष की ओर से जहां सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं विपक्ष सरकार पर हमलावर है। अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीएम सम्राट चौधरी ने आरोपियों का  एनकाउंटर करने की मांग कर दी है।  चिराग पासवान ने कहा कि इस मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-बिहार में जमुई के बाद अब समस्तीपुर में जो छेड़खानी की घटना सामने आई है वो बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सरेआम बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे है , ये हम सभी के लिए चिंता का विषय है। जब सरेआम बच्चियों के साथ ऐसी हरकतें होने लगें, तो यह कानून-व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मांग करता हूं कि इस घटना में संलिप्त हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। जैसे जमुई की घटना में शामिल आरोपी का एनकाउंटर हुआ ठीक वैसे ही इस घटना के आरोपियों का भी एनकाउंटर हो ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बता दें कि समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड पर बीच सड़क पर एक लड़की से बदसलूकी का मामला सामने आया है। एक लड़की के साथ 3 से 4 युवकों ने छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किया। बताया जा रहा कि युवती एक युवक के साथ बाइक से गुजर रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और युवती को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। आदेश मिलते ही कर्पूरीग्राम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।  

Trending News

 जमुई-समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर गुस्से में चिराग पासवान, CM सम्राट से कर दी एनकाउंटर की मांग
जमुई-समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर गुस्से में चिराग पासवान, CM सम्राट से कर दी एनकाउंटर की मांग
Sep 24, 2026, 4:32:00 PM
24 घंटे में चोरी का खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
24 घंटे में चोरी का खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Sep 24, 2026, 4:17:00 PM
नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों के घेरे में, नवजात को दो घंटे तक इंतजार कराने का आरोप
नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों के घेरे में, नवजात को दो घंटे तक इंतजार कराने का आरोप
Sep 24, 2026, 4:06:00 PM
विधान परिषद चुनाव : जन सुराज ने घोषित किए 3 उम्मीदवारों की सूची
विधान परिषद चुनाव : जन सुराज ने घोषित किए 3 उम्मीदवारों की सूची
Sep 24, 2026, 4:05:00 PM
बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और सौर ऊर्जा को लेकर बड़ी बैठक, बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का CM ने लिया अपडेट
बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और सौर ऊर्जा को लेकर बड़ी बैठक, बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का CM ने लिया अपडेट
Sep 24, 2026, 3:34:00 PM
हथियारों से लैस अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर किया घायल
हथियारों से लैस अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर किया घायल
Sep 24, 2026, 3:08:00 PM
'जब राजमहल में दुर्योधन बैठेगा तो सड़क पर दुशासन चीरहरण करेगा ही' समस्तीपुर घटना पर सियासत बेहिसाब
'जब राजमहल में दुर्योधन बैठेगा तो सड़क पर दुशासन चीरहरण करेगा ही' समस्तीपुर घटना पर सियासत बेहिसाब
Sep 24, 2026, 3:08:00 PM
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Sep 24, 2026, 2:55:00 PM
DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट
DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट
Sep 24, 2026, 2:51:00 PM
अनिल यादव पर हमला बना बहाना, क्या एक मंच पर आएगा बिहार का विपक्ष? अस्पताल से निकल रही नई सियासी तस्वीर
अनिल यादव पर हमला बना बहाना, क्या एक मंच पर आएगा बिहार का विपक्ष? अस्पताल से निकल रही नई सियासी तस्वीर
Sep 24, 2026, 2:47:00 PM