DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट

सुपौल : सुपौल जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी मोहम्मद अजहर अली ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी को अपनी गाड़ी के लिए बिहार का नंबर चाहिए था। इसके लिए उन्होंने डीटीओ कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन के निष्पादन के एवज में डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार ने उनसे 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहते थे, उन्होंने निगरानी विभाग में शिकायत की

आपको बता दें कि परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने निगरानी विभाग में शिकायत की। शिकायत का विभागीय स्तर पर सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद निगरानी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और टीम का गठन किया गया। गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम डीटीओ कार्यालय पहुंची। यहां परिवादी से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए नंदलाल कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि तत्काल कार्रवाई में कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं पाया गया है। कार्रवाई के दौरान निगरानी एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पटना के पुलिस उपाधीक्षक विंध्याचल प्रसाद समेत टीम के अधिकारी मौजूद रहे।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट

Trending News

नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों के घेरे में, नवजात को दो घंटे तक इंतजार कराने का आरोप
नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों के घेरे में, नवजात को दो घंटे तक इंतजार कराने का आरोप
Sep 24, 2026, 4:06:00 PM
विधान परिषद चुनाव : जन सुराज ने घोषित किए 3 उम्मीदवारों की सूची
विधान परिषद चुनाव : जन सुराज ने घोषित किए 3 उम्मीदवारों की सूची
Sep 24, 2026, 4:05:00 PM
बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और सौर ऊर्जा को लेकर बड़ी बैठक, बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का CM ने लिया अपडेट
बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और सौर ऊर्जा को लेकर बड़ी बैठक, बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का CM ने लिया अपडेट
Sep 24, 2026, 3:34:00 PM
हथियारों से लैस अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर किया घायल
हथियारों से लैस अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर किया घायल
Sep 24, 2026, 3:08:00 PM
'जब राजमहल में दुर्योधन बैठेगा तो सड़क पर दुशासन चीरहरण करेगा ही' समस्तीपुर घटना पर सियासत बेहिसाब
'जब राजमहल में दुर्योधन बैठेगा तो सड़क पर दुशासन चीरहरण करेगा ही' समस्तीपुर घटना पर सियासत बेहिसाब
Sep 24, 2026, 3:08:00 PM
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Sep 24, 2026, 2:55:00 PM
DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट
DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट
Sep 24, 2026, 2:51:00 PM
अनिल यादव पर हमला बना बहाना, क्या एक मंच पर आएगा बिहार का विपक्ष? अस्पताल से निकल रही नई सियासी तस्वीर
अनिल यादव पर हमला बना बहाना, क्या एक मंच पर आएगा बिहार का विपक्ष? अस्पताल से निकल रही नई सियासी तस्वीर
Sep 24, 2026, 2:47:00 PM
देश के दूसरे पीड़ित अधिकार केंद्र का उद्धाटन करेंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश
देश के दूसरे पीड़ित अधिकार केंद्र का उद्धाटन करेंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश
Sep 24, 2026, 2:35:00 PM
'शातिरपन और चालाकी का शर्मनाक प्रदर्शन' समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर सांसद शांभवी चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
'शातिरपन और चालाकी का शर्मनाक प्रदर्शन' समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर सांसद शांभवी चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
Sep 24, 2026, 2:06:00 PM