नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों के घेरे में, नवजात को दो घंटे तक इंतजार कराने का आरोप

जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गंभीर हालत में लाए गए एक नवजात शिशु को समय पर इलाज नहीं मिला।

नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों के घेरे में, नवजात को दो घंटे तक इंतजार कराने का आरोप

जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गंभीर हालत में लाए गए एक नवजात शिशु को समय पर इलाज नहीं मिला, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

जानकारी के अनुसार चकनयापाड़ा पंचायत निवासी बलराम मंडल अपने परिजन के नवजात बच्चे को लेकर सुबह तड़के अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि उस समय अस्पताल में ड्यूटी पर कोई डॉक्टर, नर्स या अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। इस कारण उन्हें करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

नवजात के पिता अभिजीत मंडल ने बताया कि जब हम बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई स्टाफ नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद डॉक्टर आए। पूछने पर स्टाफ खुद को लोकल बताकर टाल-मटोल करने लगे। उन्होंने कहा कि आज मेरे साथ ऐसा हुआ, कल किसी और के साथ भी हो सकता है, यह स्थिति बेहद दयनीय है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अस्पताल की स्थिति का वीडियो बनाना चाहा तो उन्हें रोका गया और दुर्व्यवहार किया गया।

परिजनों के अनुसार स्टाफ ने कई महीनों से वेतन नहीं मिलने की भी बात कही। इससे अस्पताल की जमीनी हकीकत पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

उन्होंने कहा कि हमारे यहां 24 घंटे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध रहते हैं। जिस समय मरीज आया था, उस वक्त ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बाथरूम गए हुए थे। सूचना मिलते ही तुरंत आकर बच्चे का इलाज शुरू किया गया, लेकिन परिजनों के आक्रोश के कारण ठीक से इलाज नहीं हो पाया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

बहरहाल, एक ओर सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने और अस्पतालों को सुदृढ़ बनाने की बात कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर नाला जैसे अस्पतालों की यह स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और अस्पताल में रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 


Trending News

 जमुई-समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर गुस्से में चिराग पासवान, CM सम्राट से कर दी एनकाउंटर की मांग
जमुई-समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर गुस्से में चिराग पासवान, CM सम्राट से कर दी एनकाउंटर की मांग
Sep 24, 2026, 4:32:00 PM
24 घंटे में चोरी का खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
24 घंटे में चोरी का खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Sep 24, 2026, 4:17:00 PM
नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों के घेरे में, नवजात को दो घंटे तक इंतजार कराने का आरोप
नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों के घेरे में, नवजात को दो घंटे तक इंतजार कराने का आरोप
Sep 24, 2026, 4:06:00 PM
विधान परिषद चुनाव : जन सुराज ने घोषित किए 3 उम्मीदवारों की सूची
विधान परिषद चुनाव : जन सुराज ने घोषित किए 3 उम्मीदवारों की सूची
Sep 24, 2026, 4:05:00 PM
बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और सौर ऊर्जा को लेकर बड़ी बैठक, बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का CM ने लिया अपडेट
बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और सौर ऊर्जा को लेकर बड़ी बैठक, बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का CM ने लिया अपडेट
Sep 24, 2026, 3:34:00 PM
हथियारों से लैस अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर किया घायल
हथियारों से लैस अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर किया घायल
Sep 24, 2026, 3:08:00 PM
'जब राजमहल में दुर्योधन बैठेगा तो सड़क पर दुशासन चीरहरण करेगा ही' समस्तीपुर घटना पर सियासत बेहिसाब
'जब राजमहल में दुर्योधन बैठेगा तो सड़क पर दुशासन चीरहरण करेगा ही' समस्तीपुर घटना पर सियासत बेहिसाब
Sep 24, 2026, 3:08:00 PM
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Sep 24, 2026, 2:55:00 PM
DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट
DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट
Sep 24, 2026, 2:51:00 PM
अनिल यादव पर हमला बना बहाना, क्या एक मंच पर आएगा बिहार का विपक्ष? अस्पताल से निकल रही नई सियासी तस्वीर
अनिल यादव पर हमला बना बहाना, क्या एक मंच पर आएगा बिहार का विपक्ष? अस्पताल से निकल रही नई सियासी तस्वीर
Sep 24, 2026, 2:47:00 PM