बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड के जमशेदपुर से बड़ी खबर है। यहां बेलगाम हो चुक अपराधियों ने सरेआम सरकारी बैंक में लूट की बडी घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने चंद मिनट में इस घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए।

बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से बड़ी खबर है। यहां बेलगाम हो चुक अपराधियों ने सरेआम सरकारी बैंक में लूट की बडी घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने चंद मिनट में इस घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। अब पुलिस पूरे मामले की पडताल में लगी हुई है।

मिली खबर के अनुसार गुरुवार की सुबह बैंक खुलने के साथ हथियारबंद अपराधियों ने जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब 5-6 की संख्या में रेनकोट पहनकर पहुंचे अपराधियों ने बैंककर्मियों और गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद और लॉकर में रखे भारी मात्रा में स्वर्णाभूषण लूटकर दो बाइक से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब सवा नौ बजे के करीब घटी। उस समय बैंक खुल चुका था और परिसर में सफाई का काम चल रहा था। बैंक के गार्ड संतोष कुमार के अनुसार, बारिश के कारण सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक में दाखिल हुए थे। रेनकोट और चेहरे ढके होने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल था। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। गार्ड संतोष कुमार ने विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बंदूक की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चैंबर में पहुंचे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर बैंक का चेस्ट खुलवाया।

चेस्ट खुलने के बाद अपराधियों ने उसमें रखे 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकाल लिए। इसके बाद बैंक के लॉकर में रखे कीमती स्वर्णाभूषण भी अपने कब्जे में ले लिए। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी दो बाइक से फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस फरार अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।

ब्यूरो रिपोर्ट, जमशेदपुर

Trending News

बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और सौर ऊर्जा को लेकर बड़ी बैठक, बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का CM ने लिया अपडेट
बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और सौर ऊर्जा को लेकर बड़ी बैठक, बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का CM ने लिया अपडेट
Sep 24, 2026, 3:34:00 PM
हथियारों से लैस अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर किया घायल
हथियारों से लैस अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर किया घायल
Sep 24, 2026, 3:08:00 PM
'जब राजमहल में दुर्योधन बैठेगा तो सड़क पर दुशासन चीरहरण करेगा ही' समस्तीपुर घटना पर सियासत बेहिसाब
'जब राजमहल में दुर्योधन बैठेगा तो सड़क पर दुशासन चीरहरण करेगा ही' समस्तीपुर घटना पर सियासत बेहिसाब
Sep 24, 2026, 3:08:00 PM
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, बैंक से सरेआम 42 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Sep 24, 2026, 2:55:00 PM
DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट
DTO कार्यालय में विजिलेंस ने की कार्रवाई, डेटा ऑपरेटर नंदलाल को घूस लेते किया अरेस्ट
Sep 24, 2026, 2:51:00 PM
अनिल यादव पर हमला बना बहाना, क्या एक मंच पर आएगा बिहार का विपक्ष? अस्पताल से निकल रही नई सियासी तस्वीर
अनिल यादव पर हमला बना बहाना, क्या एक मंच पर आएगा बिहार का विपक्ष? अस्पताल से निकल रही नई सियासी तस्वीर
Sep 24, 2026, 2:47:00 PM
देश के दूसरे पीड़ित अधिकार केंद्र का उद्धाटन करेंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश
देश के दूसरे पीड़ित अधिकार केंद्र का उद्धाटन करेंगे भारत के मुख्य न्यायाधीश
Sep 24, 2026, 2:35:00 PM
'शातिरपन और चालाकी का शर्मनाक प्रदर्शन' समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर सांसद शांभवी चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
'शातिरपन और चालाकी का शर्मनाक प्रदर्शन' समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी पर सांसद शांभवी चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
Sep 24, 2026, 2:06:00 PM
BJP ने संगठन में नियुक्तियों को दिखायी हरी झंडी, बिहार से भीखूभाई दलसानिया बरकरार
BJP ने संगठन में नियुक्तियों को दिखायी हरी झंडी, बिहार से भीखूभाई दलसानिया बरकरार
Sep 24, 2026, 2:06:00 PM
घटिया एक्सप्रेसवे बनाने वाली PNC कंपनी उत्तर प्रदेश में बैन, सवालों के घेरे में निर्माण की गुणवत्ता
घटिया एक्सप्रेसवे बनाने वाली PNC कंपनी उत्तर प्रदेश में बैन, सवालों के घेरे में निर्माण की गुणवत्ता
Sep 24, 2026, 1:53:00 PM