अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा

पलामू। अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और पुलिस की तकनीकी दक्षता बढ़ाने को लेकर मंगलवार को छतरपुर अनुमंडल में एक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार ने की।

अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी,  कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा

छतरपुर/पलामू। अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और पुलिस की तकनीकी दक्षता बढ़ाने को लेकर मंगलवार को छतरपुर अनुमंडल में एक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार ने की।  

लंबित कांडों और कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा

गोष्ठी में अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों की समीक्षा, कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।  पुलिस 

पदाधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी रणनीति अपनाने, नियमित गश्ती करने, सुदृढ़ सूचना तंत्र विकसित करने और आम नागरिकों की शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  वर्ष 2025 से पूर्व के सभी लंबित कांडों की विशेष समीक्षा कर उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक कांड में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। 

अवैध अफीम की खेती पर सख्ती के निर्देश

गोष्ठी में अनुमंडल क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की रोकथाम एवं उन्मूलन पर भी विशेष जोर दिया गया। संभावित खेती वाले क्षेत्रों की पहचान, स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय करने, संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने और सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 

 पुलिस को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

बैठक के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को NATGRID के GANDIVA प्लेटफॉर्म के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। इसका उद्देश्य तकनीकी संसाधनों और डेटा-आधारित विश्लेषण के माध्यम से अनुसंधान को अधिक प्रभावी और सटीक बनाना है।  एसडीपीओ ने सभी पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जवाबदेही, तत्परता एवं पेशेवर दक्षता के साथ करने और अपराध नियंत्रण तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी,  कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
Nov 24, 2026, 6:40:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
Nov 24, 2026, 6:34:00 PM
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
Nov 24, 2026, 6:33:00 PM
शराब तस्करों के मंसूबों पर RPF ने फेरा पानी, रांची रेलवे स्टेशन पर 16 लीटर से अधिक शराब जब्त
शराब तस्करों के मंसूबों पर RPF ने फेरा पानी, रांची रेलवे स्टेशन पर 16 लीटर से अधिक शराब जब्त
Nov 24, 2026, 6:20:00 PM
 बिहार में सुशासन के 21 साल! नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन की वर्षगांठ पर मना सुशासन दिवस
बिहार में सुशासन के 21 साल! नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन की वर्षगांठ पर मना सुशासन दिवस
Nov 24, 2026, 6:05:00 PM
52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन
52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन
Nov 24, 2026, 5:44:00 PM
53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'
53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'
Nov 24, 2026, 5:23:00 PM
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 24, 2026, 5:15:00 PM