दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
जामताड़ा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी नाला प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़ गांव में ग्रामस्थ सोलहआना की ओर से रास महोत्सव का आयोजन किया गया।

जामताड़ा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी नाला प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़ गांव में ग्रामस्थ सोलहआना की ओर से रास महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान दलाबड़ गांव के काली मंदिर समीप स्थित यज्ञ मैदान में श्री कृष्ण भगवान एवं माता राधिका की अस्थायी मूर्ति एवं गोपीगण तथा सखा की अस्थायी मूर्ति स्थापित कर पंडित मृत्युंजय चक्रवर्ती के द्वारा पूजा-अर्चना की गई।
पूजा-अर्चना के साथ पूरा यज्ञ मैदान भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा में हिस्सा लिया।इस दौरान ग्रामीण चंद्र मोहन घोष, सुशील घोष, कृष्णकांत घोष, जितेंद्रनाथ माजी, बुलबुल माजी, कैलाश माजी, रामपद माजी, विद्युत माजी, धरम माजी, दयामय मंडल, नारद घोष, सुकुमार मंडल, झंटू कर्मकार, विशू मांजी, वरुण माजी आदि उपस्थित रहे।
एक दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन
रास महोत्सव के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के लिए एक दिवसीय रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। जिसमें विख्यात रामायण पाठ वाचक बहादुर कुमार (संप्रदाय) के द्वारा रामायण पाठ का श्रवण करवाया गया।रामायण पाठ सुनने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे थे। इस दौरान दलाबड़ गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।
जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट














