26 नवंबर को पटना में कांग्रेस पार्टी निकालेगी विशाल 'संविधान रक्षा मार्च'

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में राजधानी पटना में विशाल 'संविधान रक्षा मार्च' का आयोजन किया जाएगा।

26 नवंबर को पटना में कांग्रेस पार्टी निकालेगी विशाल 'संविधान रक्षा मार्च'

पटना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में संविधान दिवस के अवसर पर  26 नवंबर 2026 को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में राजधानी पटना में विशाल 'संविधान रक्षा मार्च' का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ निकाला जाएगा।

अजय कुमार पासवान ने कहा- 26 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे इनकम टैक्स गोलंबर से 'संविधान रक्षा मार्च' प्रारंभ होगा

प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान ने बताया कि 26 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे इनकम टैक्स गोलंबर से संविधान रक्षा मार्च प्रारंभ होगा। यह मार्च आर ब्लॉक होते हुए शहीद स्मारक पहुंचेगा। यहां कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा- अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस मार्च को सफल बनाएं

इस अवसर पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला कांग्रेस कमेटियों, प्रखंड कांग्रेस कमेटियों,  विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अनुरोध किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस मार्च को सफल बनाएं। संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से कांग्रेसजन देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेंगे।

Trending News

26 नवंबर को पटना में कांग्रेस पार्टी निकालेगी विशाल 'संविधान रक्षा मार्च'
26 नवंबर को पटना में कांग्रेस पार्टी निकालेगी विशाल 'संविधान रक्षा मार्च'
Nov 24, 2026, 5:00:00 PM
मुद्रा, विश्वकर्मा, पीएमईजीपी व पीएमएफएमई योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
मुद्रा, विश्वकर्मा, पीएमईजीपी व पीएमएफएमई योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
Nov 24, 2026, 4:55:00 PM
शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में ब्लीचिंग कराने पहुंची युवती, चेहरे में जलन के बाद जमकर हंगामा
शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में ब्लीचिंग कराने पहुंची युवती, चेहरे में जलन के बाद जमकर हंगामा
Nov 24, 2026, 4:45:00 PM
परिसीमन कराने के निर्णय का स्वागत, ग्राम कचहरी को सरकार दे सुविधा
परिसीमन कराने के निर्णय का स्वागत, ग्राम कचहरी को सरकार दे सुविधा
Nov 24, 2026, 4:44:00 PM
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद: जमुई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद: जमुई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Nov 24, 2026, 4:33:00 PM
'सुशासन दिवस' पर JDU में घमासान, केंद्रीय मंत्री के सामने खुलकर दिखी अंदरूनी कलह
'सुशासन दिवस' पर JDU में घमासान, केंद्रीय मंत्री के सामने खुलकर दिखी अंदरूनी कलह
Nov 24, 2026, 4:30:00 PM
मशाल-2026: अब इस तारीख तक बढ़ी पंजीकरण की तिथि
मशाल-2026: अब इस तारीख तक बढ़ी पंजीकरण की तिथि
Nov 24, 2026, 4:21:00 PM
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो फुटबॉल खिलाड़ी की हुई मौत, तीसरा घायल
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो फुटबॉल खिलाड़ी की हुई मौत, तीसरा घायल
Nov 24, 2026, 4:20:00 PM
26 सितंबर को हवाई हमला व ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
26 सितंबर को हवाई हमला व ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
Nov 24, 2026, 4:15:00 PM
BJP ने कहा- SIR और MMDR के विरोध में विशेष सत्र बुलाकर जनता को गुमराह कर रही हेमंत सरकार
BJP ने कहा- SIR और MMDR के विरोध में विशेष सत्र बुलाकर जनता को गुमराह कर रही हेमंत सरकार
Nov 24, 2026, 4:00:00 PM