परिसीमन कराने के निर्णय का स्वागत, ग्राम कचहरी को सरकार दे सुविधा
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ ने राज्य सरकार के उस निर्णय का स्वागत किया है। जिसमें सरकार द्वारा परिसीमन कराने का निर्णय लिया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए यह बात कही।

पटना: बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ ने राज्य सरकार के उस निर्णय का स्वागत किया है। जिसमें सरकार द्वारा परिसीमन कराने का निर्णय लिया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए यह बात कही।
निराला ने कहा कि ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मी महासंघ बिहार के निर्णयानुसार चार दिवसीय राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पंच सरपंच संघ बिहार का प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग संघ के राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला और संचालन संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने की। इस मीटिंग में ग्राम कचहरी एवं इसके निर्वाचित पूर्व तथा वर्तमान जनप्रतिनिधि कर्मीगणों को सर्वसुविधा सम्पन्न बनाने के लिए सर्वसम्मति से 21 प्रस्ताव पारित किये गये। इस पारित प्रस्ताव को को मुख्यमंत्री जी कार्यालय में समर्पित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महासंघ के आह्वन पर 23 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाली यह मीटिंग राज्य के सभी ग्राम कचहरी पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्यस्तर पर चलने वाली सभी त्रिस्तरीय एव ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मी के संघ, संगठनों द्वारा चल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को मीटिंग का आयोजन किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार हमारी मांगों पर संज्ञान ले और न्यायालय हित व जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम कचहरी को सुविधा प्रदान करें।














