कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देखने को मिला कोयलांचल में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को कोयलांचल में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह की पहली किरण के साथ ही धनबाद के विभिन्न धार्मिक स्थलों और दामोदर नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देखने को मिला कोयलांचल में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा

धनबाद : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को कोयलांचल में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह की पहली किरण के साथ ही धनबाद के विभिन्न धार्मिक स्थलों और दामोदर नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मोहलबनी घाट, सुदामडीह घाट और लाल बंगला स्थित दामोदर घाट पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बुजुर्गों ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर अहले सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर अहले सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते घाटों पर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। नदी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जरूरतमंदों को दान-पुण्य भी किया। कई श्रद्धालुओं ने दीपदान कर भगवान से परिवार की सुख-शांति, संतान की उन्नति और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान घाटों पर धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष धार्मिक महत्व है। 

मान्यता है कि इस पूरे महीने पवित्र स्नान, पूजा-पाठ और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है

मान्यता है कि इस पूरे महीने पवित्र स्नान, पूजा-पाठ और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। यही वजह है कि हर वर्ष इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग नदी और सरोवरों में स्नान करने पहुंचते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। दामोदर नदी के तट पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर कोयलांचल की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की झलक पेश की। आस्था, विश्वास और भक्ति के संग कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देखने को मिला कोयलांचल में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देखने को मिला कोयलांचल में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा
Nov 24, 2026, 3:45:00 PM
बहन के असीम त्याग से भाई को मिला नया जीवन, किडनी दान कर लीलावती कुमारी ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल
बहन के असीम त्याग से भाई को मिला नया जीवन, किडनी दान कर लीलावती कुमारी ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल
Nov 24, 2026, 3:41:00 PM
हैवी ब्लास्टिंग से दहला झरिया, कई घरों पर गिरे पत्थर, एक बुजुर्ग महिला सहित तीन घायल
हैवी ब्लास्टिंग से दहला झरिया, कई घरों पर गिरे पत्थर, एक बुजुर्ग महिला सहित तीन घायल
Nov 24, 2026, 3:24:00 PM
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, सोनारी से साकची तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, सोनारी से साकची तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Nov 24, 2026, 3:24:00 PM
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में नौकरी का मौका, 23 पदों पर आवेदन शुरू, जानें...
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में नौकरी का मौका, 23 पदों पर आवेदन शुरू, जानें...
Nov 24, 2026, 3:04:00 PM
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर इलाज क्यों नहीं? जानें वजह
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर इलाज क्यों नहीं? जानें वजह
Nov 24, 2026, 2:57:00 PM
शाह का ऐलान- 'पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में', कांग्रेस व आप पर साधा निशाना
शाह का ऐलान- 'पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में', कांग्रेस व आप पर साधा निशाना
Nov 24, 2026, 2:40:00 PM
जहानाबाद में जदयू का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद, मंत्री जमा खान और विधायक ऋतुराज कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां
जहानाबाद में जदयू का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद, मंत्री जमा खान और विधायक ऋतुराज कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां
Nov 24, 2026, 2:39:00 PM
1.72 करोड़ में हुआ 64 महायोगिनी मेले का डाक, 4 धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव
1.72 करोड़ में हुआ 64 महायोगिनी मेले का डाक, 4 धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव
Nov 24, 2026, 2:23:00 PM
मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता व वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता व वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का दिया निर्देश
Nov 24, 2026, 2:06:00 PM