शाह का ऐलान- 'पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में', कांग्रेस व आप पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब और पूरे देश में यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा।

शाह का ऐलान- 'पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में', कांग्रेस व आप पर साधा निशाना

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब और पूरे देश में यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा।

अमित शाह ने कहा- BJP और अकाली दल पंजाब में कई प्रमुख विषयों को लेकर घोषणा पत्र जारी करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा और अकाली दल पंजाब में कई प्रमुख विषयों को लेकर घोषणा पत्र जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब से नशे का उन्मूलन हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा। पंजाब से भ्रष्टाचार का उन्मूलन और राष्ट्रवादी शक्तियों को सशक्त करना भी हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा। अमित शाह ने घोषणा की कि पंजाब में अकाली दल 'बड़ा भाई' रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव दोनों दल मिलकर लड़ेंगे, लेकिन बड़े भाई की भूमिका में अकाली दल रहेगा और अकाली दल से ही मुख्यमंत्री रहेगा।

शाह ने पंजाब की वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा

अमित शाह ने पंजाब की वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल, पंजाब में तीन माह में नशा समाप्त करने का वादा देकर आए थे, लेकिन नशा समाप्त नहीं हुआ, बल्कि बढ़ा। पंजाब की वर्तमान सरकार वादाखिलाफी वाली सरकार है। उसने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। पंजाब की जनता तय करके बैठी है कि जिन्होंने गुरुओं का अपमान किया है, उस सरकार और व्यक्ति को सहन नहीं किया जाएगा।

अमित शाह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला

अमित शाह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 में राहुल गांधी ने उस कार्यकाल में नशा समाप्त करने का वादा किया था, लेकिन उनकी पार्टी ने नशे को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं किया। इसके साथ ही, अमित शाह ने वादा किया कि 31 दिसंबर, 2029 तक एनडीए पंजाब को पूर्णतया नशे से मुक्त कर देगा। उन्होंने कहा कि आगामी तीन महीने में पंजाब के किसानों की समस्या, पंजाब के आर्थिक विकास की चिंता और पंजाब के युवाओं के रोजगार की चिंता, इसके बारे में सुखबीर सिंह बादल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच तीन महीने की लंबी चर्चा के बाद एक रोडमैप बना है। उस रोडमैप पर हमारे एनडीए की बनने वाली सरकार आगे बढ़ेगी।

भाजपा और अकाली दल साथ आ रहे हैं तो मुझे विश्वास है कि पंजाब की जनता का फैसला परिवर्तन लाएगा - अमित शाह

उन्होंने कहा कि जब भाजपा और अकाली दल साथ आ रहे हैं तो मुझे विश्वास है कि पंजाब की जनता का फैसला परिवर्तन लाएगा। मुझे भरोसा है कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को भारी बहुमत देगी और पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के फैसले का आशीर्वाद देगी।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

शाह का ऐलान- 'पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में', कांग्रेस व आप पर साधा निशाना
शाह का ऐलान- 'पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में', कांग्रेस व आप पर साधा निशाना
Nov 24, 2026, 2:40:00 PM
जहानाबाद में जदयू का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद, मंत्री जमा खान और विधायक ऋतुराज कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां
जहानाबाद में जदयू का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद, मंत्री जमा खान और विधायक ऋतुराज कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां
Nov 24, 2026, 2:39:00 PM
1.72 करोड़ में हुआ 64 महायोगिनी मेले का डाक, 4 धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव
1.72 करोड़ में हुआ 64 महायोगिनी मेले का डाक, 4 धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव
Nov 24, 2026, 2:23:00 PM
मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता व वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता व वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का दिया निर्देश
Nov 24, 2026, 2:06:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं का ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत, 10 घायल
गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं का ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत, 10 घायल
Nov 24, 2026, 1:59:00 PM
घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, सांसद अजय मंडल की कार को जहाज पर चढ़ाने से रोका, FIR और धरना की धमकी
घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, सांसद अजय मंडल की कार को जहाज पर चढ़ाने से रोका, FIR और धरना की धमकी
Nov 24, 2026, 1:42:00 PM
SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
Nov 24, 2026, 1:28:00 PM
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
Nov 24, 2026, 1:17:00 PM
HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार
HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार
Nov 24, 2026, 1:16:00 PM
टेक इंडस्ट्री ने की बजट 2027-28 में AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड और कर सुधारों की मांग
टेक इंडस्ट्री ने की बजट 2027-28 में AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड और कर सुधारों की मांग
Nov 24, 2026, 1:01:00 PM