घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, सांसद अजय मंडल की कार को जहाज पर चढ़ाने से रोका, FIR और धरना की धमकी

भागलपुर के बरारी स्थित बियाडा घाट पर देर शाम 8 बजे भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने जमकर बवाल काटा। मामला जहाज पर उनकी कार को न चढ़ाए जाने को लेकर उपजा, जिसके बाद सांसद ने कड़ा विरोध जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने और धरना देने की चेतावनी दे डाली।

घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, सांसद अजय मंडल की कार को जहाज पर चढ़ाने से रोका, FIR और धरना की धमकी

भागलपुर के बरारी स्थित बियाडा घाट पर देर शाम 8 बजे भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने जमकर बवाल काटा। मामला जहाज पर उनकी कार को न चढ़ाए जाने को लेकर उपजा, जिसके बाद सांसद ने कड़ा विरोध जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने और धरना देने की चेतावनी दे डाली। इस दौरान बियाडा घाट पर करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, सांसद अजय मंडल रात के 8:00 बजे अपनी कार के साथ जहाज पर सवार होकर नवगछिया के जाह्नवी चौक घाट जाना चाह रहे थे। उन्हें नवगछिया में एक शादी समारोह में शामिल होना था। लेकिन जहाज संचालक ने जिला प्रशासन के निर्देशों और तय समय का हवाला देते हुए गाड़ी ले जाने और जहाज खोलने से साफ इनकार कर दिया। 

ठीक उसी दौरान बियाडा घाट पर एक अन्य जहाज आकर लगा, जिस पर एक कार पहले से सवार थी। यह नजारा देखते ही सांसद अजय मंडल आगबबूला हो गए और उन्होंने जहाज संचालक को चेतावनी देते हुए इसका पुरजोर विरोध किया।

पुलिस पहुंची मौके पर, सांसद ने खुद बताई वजह

मामला बिगड़ता देख औद्योगिक प्रक्षेत्र थाने के थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सांसद अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए उनके साथ थाने की ओर निकल पड़े। घटना को लेकर सांसद अजय मंडल ने अपनी सफाई में कहा, हमें उस पार नवगछिया में एक करीबी कार्यकर्ता के यहां भोज खाने जाना था। हमने जहाज संचालकों से बहुत आरजू-मिन्नत की, लेकिन उन्होंने जहाज नहीं खोला। जबकि नवगछिया की ओर से रात में एक जहाज आया जिस पर गाड़ी भी लदी हुई थी। 

हम अपनी गाड़ी इसलिए ले जाना चाहते थे क्योंकि हमने कई ऐसे वीडियो देखे हैं जिनमें वीआईपी लोग रात के वक्त भी बियाडा घाट से अपनी गाड़ियां जहाज पर लादकर नवगछिया ले जाते हैं। यही सोचकर हम भी गए थे, लेकिन हमें रोक दिया गया। हम तो नियम का पालन कर रहे हैं, लेकिन जहाज संचालकों ने नियम तोड़े हैं। सांसद ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं। अगर इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पहले जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर और फिर लोकसभा में भी धरना देंगे।

जहाज मैनेजर ने दी सफाई

दूसरी ओर, जहाज के मैनेजर मोहम्मद सरफराज अख्तर ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा, हमें हर सुबह 7:00 बजे बियाडा से सवारियों को लेकर जाह्नवी चौक घाट जाना होता है। लेकिन आज ज्यादातर जहाज जाह्नवी चौक घाट पर ही रुक गई थी, जिसके बाद हमने इस जहाज को यहां बकाया, घाट पर जो गाड़ी इस जहाज पर थी, वह हमारी ही कंपनी के लोगों की थी जो पूर्णिया से सामान लाने गए थे। हमें सूचना मिली कि सांसद अजय मंडल अपनी गाड़ी दूसरे जहाज पर ले जाना चाहते हैं, लेकिन इस जहाज पर गाड़ी देखकर वह विरोध करने लगे। हमने उन्हें बहुत समझाया, लेकिन वह मामला दर्ज कराने की जिद पर अड़े रहे। बहरहाल, अब देखना यह होगा कि सांसद की शिकायत पर प्रशासन और पुलिस क्या कुछ कार्रवाई करती है।

भागलपुर से शिवम की रिपोर्ट 

Trending News

घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, सांसद अजय मंडल की कार को जहाज पर चढ़ाने से रोका, FIR और धरना की धमकी
घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, सांसद अजय मंडल की कार को जहाज पर चढ़ाने से रोका, FIR और धरना की धमकी
Nov 24, 2026, 1:42:00 PM
SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
Nov 24, 2026, 1:28:00 PM
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
Nov 24, 2026, 1:17:00 PM
HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार
HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार
Nov 24, 2026, 1:16:00 PM
टेक इंडस्ट्री ने की बजट 2027-28 में AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड और कर सुधारों की मांग
टेक इंडस्ट्री ने की बजट 2027-28 में AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड और कर सुधारों की मांग
Nov 24, 2026, 1:01:00 PM
19 छक्के से प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे बड़ी पारी, बने भारत के पहले बल्लेबाज
19 छक्के से प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे बड़ी पारी, बने भारत के पहले बल्लेबाज
Nov 24, 2026, 12:59:00 PM
 पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'
पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'
Nov 24, 2026, 12:33:00 PM
गोपालगंज सदर SDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर रेड, बिहार में SVU का बड़ा एक्शन
गोपालगंज सदर SDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर रेड, बिहार में SVU का बड़ा एक्शन
Nov 24, 2026, 12:09:00 PM
सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक
सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक
Nov 24, 2026, 11:59:00 AM
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
Nov 24, 2026, 11:30:00 AM