सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बातचीत की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बातचीत की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने अपने सातवें जन्मदिन की यादों को ताजा करने के साथ ही मां सोनिया गांधी की किताब में जिन बातों का जिक्र नहीं है, उनके बारे में सोशल मीडिया पर लिखा।  

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसका कैप्शन है, '1980 ने हर सोच बदल दी।  राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "कार्यक्रम योजना के अनुसार नहीं हुआ और मेरा सातवां जन्मदिन भी वैसा नहीं रहा। 2004 के फैसले से हममें से कुछ लोगों को राहत मिली, तो कुछ को खुशी हुई। पापा की सुरक्षा वापस लेने के पीछे एक खास मकसद था और 500 से ज्यादा पन्नों के बावजूद, मां ने अपनी किताब में कुछ बातें शामिल नहीं की हैं।"

राहुल गांधी ने आगे लिखा, "प्रियंका और मैंने अपनी मां के साथ बैठकर इन सब पर बात की। उन यादों में वापस जाने से वह खुशी, वह हंसी और उस समय महसूस किया गया दर्द, सब फिर से ताजा हो गया। मां का अपनापन खोजने का सफर बहुत सारे प्यार और भयानक त्रासदियों से भरा रहा है, और उन्होंने इन सब का सामना पूरी गरिमा और हिम्मत के साथ किया है।"

राहुल गांधी की पोस्ट को सोनिया गांधी ने रीपोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "मैंने 'बिलॉन्गिंग' अपनी यादों के आधार पर लिखी है। राहुल और प्रियंका ने इसमें अपनी यादें जोड़ीं, जिससे इन कहानियों में एक नई जान आ गई। मेरे बच्चे मेरी सबसे बड़ी खुशी और मेरी ताकत हैं। वे ऐसे दो लोग हैं, जो मेरे धैर्य की परीक्षा किसी और से कहीं ज्यादा लेते हैं।"

बता दें कि सोनिया गांधी की किताब का नाम 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' है। यह हाल ही में प्रकाशित हुई है। इसमें सोनिया गांधी के बचपन, इटली से भारत आने, राजीव गांधी से मुलाकात व शादी और गांधी परिवार में ढलने के अनुभव शामिल हैं। उनकी इस किताब में इंदिरा गांधी और 1991 में राजीव गांधी की हत्या से जुड़े दौर, राजनीति से दूरी, कांग्रेस की कमान संभालने और प्रधानमंत्री पद न स्वीकारने के निर्णय जैसे विषयों का जिक्र है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

गोपालगंज सदर SDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर रेड, बिहार में SVU का बड़ा एक्शन
गोपालगंज सदर SDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर रेड, बिहार में SVU का बड़ा एक्शन
Nov 24, 2026, 12:09:00 PM
सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक
सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक
Nov 24, 2026, 11:59:00 AM
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
Nov 24, 2026, 11:30:00 AM
झूलन गोस्वामी बर्थडे : मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज
झूलन गोस्वामी बर्थडे : मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज
Nov 24, 2026, 11:30:00 AM
कौनहारा घाट पर आस्था या अंधविश्वास?, कार्तिक पूर्णिमा पर तांत्रिकों का अनुष्ठान और बड़ा दावा, क्या आपने देखा है भूतों का मेला?
कौनहारा घाट पर आस्था या अंधविश्वास?, कार्तिक पूर्णिमा पर तांत्रिकों का अनुष्ठान और बड़ा दावा, क्या आपने देखा है भूतों का मेला?
Nov 24, 2026, 11:16:00 AM
सीमा झा ने पति उदय ओझा को किडनी देकर पेश की प्रेम और त्याग की अनुपम मिसाल
सीमा झा ने पति उदय ओझा को किडनी देकर पेश की प्रेम और त्याग की अनुपम मिसाल
Nov 24, 2026, 11:15:00 AM
गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद, NSE और BSE पर नहीं होगा कारोबार
गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद, NSE और BSE पर नहीं होगा कारोबार
Nov 24, 2026, 11:00:00 AM
नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर के सम्मान में JDU आज पूरे बिहार में मना रही 'सुशासन दिवस'
नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर के सम्मान में JDU आज पूरे बिहार में मना रही 'सुशासन दिवस'
Nov 24, 2026, 10:45:00 AM
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके
Nov 24, 2026, 10:30:00 AM
PM मोदी ने देशवासियों को दी कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं
PM मोदी ने देशवासियों को दी कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं
Nov 24, 2026, 10:15:00 AM