कौनहारा घाट पर आस्था या अंधविश्वास?, कार्तिक पूर्णिमा पर तांत्रिकों का अनुष्ठान और बड़ा दावा, क्या आपने देखा है भूतों का मेला?

हाजीपुर के प्रसिद्ध कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आस्था का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहाँ गंगा स्नान के साथ-साथ कई ऐसे अनुष्ठान भी हुए, जहाँ भूत-प्रेत, मरी हुई आत्मा और गंभीर बीमारी को ठीक करने का दावा किया गया।

कौनहारा घाट पर आस्था या अंधविश्वास?, कार्तिक पूर्णिमा पर तांत्रिकों का अनुष्ठान और बड़ा दावा, क्या आपने देखा है भूतों का मेला?

हाजीपुर/वैशाली: हाजीपुर के प्रसिद्ध कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आस्था का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहाँ गंगा स्नान के साथ-साथ कई ऐसे अनुष्ठान भी हुए, जहाँ भूत-प्रेत, मरी हुई आत्मा और गंभीर बीमारी को ठीक करने का दावा किया गया। आस्था कहाँ खत्म होती है और अंधविश्वास कहाँ शुरू होता है। 

कार्तिक पूर्णिमा पर हाजीपुर के कौनहारा घाट पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। लेकिन घाट के एक भीड़ कुछ अलग ही वजह से लगी थी। यहाँ महिला और पुरुष तांत्रिक अपने-अपने तरीके से अनुष्ठान कर रहे थे। किसी के ऊपर देवी आने का दावा किया जा रहा था, तो किसी के ऊपर मरी हुई आत्मा के परेशान करने की बात कही जा रही थी।

महिला तांत्रिक.....हम ये करके परिवार को चलाते हैं, पढ़ाते हैं, लिखाते हैं और सबको खुशहाल रखते हैं। हमारे ऊपर देवी आती हैं, हम लोगों का भला करते हैं। .....वहीं दूसरी तरफ एक पुरुष तांत्रिक ने कैमरे पर दावा किया कि वो भूत-प्रेत से हुई बीमारी को ठीक करते हैं। उनका कहना था कि जो बीमारी दवा से ठीक होने वाली होती है, वो दवा से ही ठीक होती है, लेकिन जो ऊपरी बाधा से होती है, उसे वो अपने अनुष्ठान से ठीक करते हैं।

दूसरे पुरुष तांत्रिक ..भूत-प्रेत से जो बीमारी होती है, उसको हम ठीक करते हैं। दवा वाला बीमारी दवा से ठीक होगा, लेकिन जो आत्मा परेशान करती है, उसका इलाज हमारे पास है 

घाट पर मौजूद कई लोग इन दावों पर आस्था जता रहे थे, तो कई लोग इसे सिर्फ अंधविश्वास बता रहे थे। सवाल ये है कि जब विज्ञान हर बीमारी का इलाज खोज रहा है, तब भी लोग भूत-प्रेत और आत्मा के चक्कर में क्यों पड़ जाते हैं? क्या ये आस्था है, या फिर मजबूरी और डर का खेल।

हाजीपुर/वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट 


Trending News

झूलन गोस्वामी बर्थडे : मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज
झूलन गोस्वामी बर्थडे : मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज
Nov 24, 2026, 11:30:00 AM
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
Nov 24, 2026, 11:30:00 AM
कौनहारा घाट पर आस्था या अंधविश्वास?, कार्तिक पूर्णिमा पर तांत्रिकों का अनुष्ठान और बड़ा दावा, क्या आपने देखा है भूतों का मेला?
कौनहारा घाट पर आस्था या अंधविश्वास?, कार्तिक पूर्णिमा पर तांत्रिकों का अनुष्ठान और बड़ा दावा, क्या आपने देखा है भूतों का मेला?
Nov 24, 2026, 11:16:00 AM
सीमा झा ने पति उदय ओझा को किडनी देकर पेश की प्रेम और त्याग की अनुपम मिसाल
सीमा झा ने पति उदय ओझा को किडनी देकर पेश की प्रेम और त्याग की अनुपम मिसाल
Nov 24, 2026, 11:15:00 AM
गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद, NSE और BSE पर नहीं होगा कारोबार
गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद, NSE और BSE पर नहीं होगा कारोबार
Nov 24, 2026, 11:00:00 AM
नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर के सम्मान में JDU आज पूरे बिहार में मना रही 'सुशासन दिवस'
नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर के सम्मान में JDU आज पूरे बिहार में मना रही 'सुशासन दिवस'
Nov 24, 2026, 10:45:00 AM
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके
Nov 24, 2026, 10:30:00 AM
PM मोदी ने देशवासियों को दी कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं
PM मोदी ने देशवासियों को दी कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं
Nov 24, 2026, 10:15:00 AM
अनंत सिंह की बेटी की शादी से लौट रहे बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार
अनंत सिंह की बेटी की शादी से लौट रहे बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार
Nov 24, 2026, 10:09:00 AM
अयोध्या से जनकपुर पहुंची सरयू कमला एक्सप्रेस, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
अयोध्या से जनकपुर पहुंची सरयू कमला एक्सप्रेस, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
Nov 24, 2026, 9:57:00 AM