SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान

2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गठबंधन का ऐलान किया है।

SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान

नई दिल्ली : 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गठबंधन का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में गठबंधन की घोषणा की।

शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार दोपहर दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पहुंचे

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार दोपहर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां वे केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कमरे में एक बैठक हुई है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कमरे में एक बैठक हुई है। उसमें अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर चर्चा की गई। दोनों दलों के नेताओं ने बैठकर फैसला लिया है कि अगला पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा-अकाली दल मिलकर लड़ेंगे। आज से अकाली दल एनडीए के सहयोगी के रूप में राजनीति में काम करेगा। शाह ने कहा कि जब पूरा देश श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मना रहा है, तब हम सभी के लिए यह आनंद का विषय है कि सबसे पुराने साथी अकाली दल लौटकर फिर साथ आया है। मैं अकाली दल के सभी साथियों और सुखबीर सिंह बादल का हृदय से एनडीए में स्वागत करता हूं।

शाह ने कहा- कल जब प्रधानमंत्री से बात हुई कि NDA का विस्तार हो रहा है तो उन्होंने बहुत हर्ष के साथ सुखबीर सिंह बादल को फोन किया

अमित शाह ने कहा कि कल जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात हुई कि एनडीए का विस्तार हो रहा है तो उन्होंने बहुत हर्ष के साथ सुखबीर सिंह बादल को फोन किया। उन्होंने एक प्रकार से भावना व्यक्त की कि अकाली दल के साथ ही एनडीए पूरा होता है। पीएम मोदी और बादल साहब, अटल-आडवाणी और बादल साहब का वर्षों पुराना व गहरा रिश्ता रहा है। भाजपा और अकाली दल का भी एक बहुत गहरा रिश्ता रहा है।

सोर्स-आईएएनएस


Trending News

SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
Nov 24, 2026, 1:28:00 PM
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
Nov 24, 2026, 1:17:00 PM
HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार
HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार
Nov 24, 2026, 1:16:00 PM
टेक इंडस्ट्री ने की बजट 2027-28 में AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड और कर सुधारों की मांग
टेक इंडस्ट्री ने की बजट 2027-28 में AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड और कर सुधारों की मांग
Nov 24, 2026, 1:01:00 PM
19 छक्के से प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे बड़ी पारी, बने भारत के पहले बल्लेबाज
19 छक्के से प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे बड़ी पारी, बने भारत के पहले बल्लेबाज
Nov 24, 2026, 12:59:00 PM
 पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'
पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'
Nov 24, 2026, 12:33:00 PM
गोपालगंज सदर SDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर रेड, बिहार में SVU का बड़ा एक्शन
गोपालगंज सदर SDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर रेड, बिहार में SVU का बड़ा एक्शन
Nov 24, 2026, 12:09:00 PM
सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक
सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक
Nov 24, 2026, 11:59:00 AM
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
Nov 24, 2026, 11:30:00 AM
झूलन गोस्वामी बर्थडे : मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज
झूलन गोस्वामी बर्थडे : मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज
Nov 24, 2026, 11:30:00 AM