पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा-'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को दुनिया से अलविदा कहे हुए एक साल बीत चुका है, लेकिन उनकी यादें आज भी उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी के दिल में ताजा हैं। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की।

 पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा-'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'

मुंबई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को दुनिया से अलविदा कहे हुए एक साल बीत चुका है, लेकिन उनकी यादें आज भी उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी के दिल में ताजा हैं। दोनों ने जिंदगी के कई खूबसूरत पल एक-दूसरे के साथ बिताए थे। अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की और उन्हें अपना दोस्त, मार्गदर्शक और जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया। 

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''एक पूरा साल तेजी से बीत गया, लेकिन मेरा दुख आज भी उतना ही गहरा है। मैंने एक ऐसे इंसान को खोया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। वह सिर्फ मेरे पति नहीं थे, बल्कि मेरे लिए सब कुछ थे। वह मेरे दोस्त, मेरे मार्गदर्शक और मेरे हमसफर थे। वह मेरी ताकत थे और सच कहूं तो मेरा पूरा अस्तित्व उन्हीं से जुड़ा था। उनके बिना जिंदगी बेहद खाली लगती है। उनका शानदार व्यक्तित्व, उनके भीतर बसी अच्छाई और हर मिलने वाले के प्रति उनका प्यार उन्हें बेहद खास इंसान बनाता था। इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बावजूद वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपनी जड़ों को कभी नहीं भूले।''

उन्होंने आगे लिखा, ''भगवद्गीता हमें सिखाती है कि आत्मा अमर है और उसका पुनर्जन्म होता है। मैं इस बात को जानती हूं, लेकिन इस जीवन में रहते हुए उनकी प्यार भरी मौजूदगी को याद किए बिना नहीं रह सकती। मैं उन लाखों फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने इस उदार और प्यारे इंसान को याद किया और धर्म जी के लिए इतने प्यार भरे संदेश भेजे। आप सभी का एक बार फिर बहुत-बहुत धन्यवाद।''

बता दें कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई में हुआ था। वह 89 साल के थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक अस्पताल में उनका इलाज चला। इस दौरान उनकी सेहत को लेकर लगातार खबरें आती रहीं। 

11 नवंबर को सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें भी फैल गई थीं। इस पर हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल ने बताया था कि धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और परिवार ने आगे का इलाज घर पर ही जारी रखने का फैसला किया।

24 नवंबर को धर्मेंद्र ने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और संजय दत्त समेत कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

सोर्स-आईएएनएस




Trending News

 पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा-'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'
पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा-'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'
Nov 24, 2026, 12:33:00 PM
गोपालगंज सदर SDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर रेड, बिहार में SVU का बड़ा एक्शन
गोपालगंज सदर SDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर रेड, बिहार में SVU का बड़ा एक्शन
Nov 24, 2026, 12:09:00 PM
सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक
सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक
Nov 24, 2026, 11:59:00 AM
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
Nov 24, 2026, 11:30:00 AM
झूलन गोस्वामी बर्थडे : मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज
झूलन गोस्वामी बर्थडे : मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज
Nov 24, 2026, 11:30:00 AM
कौनहारा घाट पर आस्था या अंधविश्वास?, कार्तिक पूर्णिमा पर तांत्रिकों का अनुष्ठान और बड़ा दावा, क्या आपने देखा है भूतों का मेला?
कौनहारा घाट पर आस्था या अंधविश्वास?, कार्तिक पूर्णिमा पर तांत्रिकों का अनुष्ठान और बड़ा दावा, क्या आपने देखा है भूतों का मेला?
Nov 24, 2026, 11:16:00 AM
सीमा झा ने पति उदय ओझा को किडनी देकर पेश की प्रेम और त्याग की अनुपम मिसाल
सीमा झा ने पति उदय ओझा को किडनी देकर पेश की प्रेम और त्याग की अनुपम मिसाल
Nov 24, 2026, 11:15:00 AM
गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद, NSE और BSE पर नहीं होगा कारोबार
गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद, NSE और BSE पर नहीं होगा कारोबार
Nov 24, 2026, 11:00:00 AM
नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर के सम्मान में JDU आज पूरे बिहार में मना रही 'सुशासन दिवस'
नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर के सम्मान में JDU आज पूरे बिहार में मना रही 'सुशासन दिवस'
Nov 24, 2026, 10:45:00 AM
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके
Nov 24, 2026, 10:30:00 AM