HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार

पटना हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। जस्टिस सुनील दत्त मिश्रा की एकलपीठ ने अमल राज की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।

HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार

पटना : पटना हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। जस्टिस सुनील दत्त मिश्रा की एकलपीठ ने अमल राज की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। मामला भागलपुर जिले के लालमटिया थाना कांड संख्या 772/2023 से जुड़ा है। प्राथमिकी के मुताबिक, स्कूल में कार्यरत दो खेल शिक्षकों मुकेश कुमार और प्रिंस कुमार पर 27 अगस्त, एक सितंबर और 12 सितंबर 2023 को एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

हाई कोर्ट ने पॉक्सो कानून के तहत प्रिंसिपल के खिलाफ निचली अदालत द्वारा लिए गए संज्ञान आदेश को निरस्त कर दिया

पटना हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने कहा कि जब पीड़िता के दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत दर्ज बयान में प्रिंसिपल के खिलाफ कोई आरोप ही नहीं लगाया गया, तो केवल पद के आधार पर उसके विरुद्ध अपराध का संज्ञान लेना उचित नहीं है। इसी टिप्पणी के साथ हाई कोर्ट ने पॉक्सो कानून के तहत प्रिंसिपल के खिलाफ निचली अदालत द्वारा लिए गए संज्ञान आदेश को निरस्त कर दिया। छात्रा के पिता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में स्कूल के प्रिंसिपल का नाम शामिल नहीं था। 

सुनवाई के दौरान अदालत के सामने यह तथ्य आया कि पीड़िता के धारा 164 के बयान में प्रिंसिपल के विरुद्ध कोई आरोप नहीं था

बाद में ट्रायल कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए थानेदार से रिपोर्ट मांगी और प्रिंसिपल के खिलाफ भी पॉक्सो कानून के तहत संज्ञान ले लिया। इस आदेश को प्रिंसिपल ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत के सामने यह तथ्य आया कि पीड़िता के धारा 164 के बयान में प्रिंसिपल के विरुद्ध कोई आरोप नहीं था। हाई कोर्ट ने यह भी गौर किया कि घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने फौरन कार्रवाई की थी। दोनों आरोपित खेल शिक्षकों को पहले निलंबित किया गया और अगले ही दिन बर्खास्त कर दिया गया। इसके अलावा स्कूल की ओर से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया था।

अदालत ने कहा- रिकॉर्ड पर ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जिससे यह साबित हो कि प्रिंसिपल ने कथित अपराध के लिए किसी को उकसाया या उसमें मदद की

अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जिससे यह साबित हो कि प्रिंसिपल ने कथित अपराध के लिए किसी को उकसाया या उसमें मदद की। ऐसे में केवल संस्थान के प्रमुख होने के आधार पर उन्हें आपराधिक कार्रवाई के दायरे में नहीं लाया जा सकता। इन्हीं तथ्यों और कानूनी पहलुओं को देखते हुए हाई कोर्ट ने प्रिंसिपल के खिलाफ पारित संज्ञान आदेश को निरस्त कर दिया।

भागलपुर से सौरभ चौहान की रिपोर्ट

Trending News

SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
Nov 24, 2026, 1:28:00 PM
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
Nov 24, 2026, 1:17:00 PM
HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार
HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार
Nov 24, 2026, 1:16:00 PM
टेक इंडस्ट्री ने की बजट 2027-28 में AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड और कर सुधारों की मांग
टेक इंडस्ट्री ने की बजट 2027-28 में AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड और कर सुधारों की मांग
Nov 24, 2026, 1:01:00 PM
19 छक्के से प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे बड़ी पारी, बने भारत के पहले बल्लेबाज
19 छक्के से प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे बड़ी पारी, बने भारत के पहले बल्लेबाज
Nov 24, 2026, 12:59:00 PM
 पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'
पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'
Nov 24, 2026, 12:33:00 PM
गोपालगंज सदर SDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर रेड, बिहार में SVU का बड़ा एक्शन
गोपालगंज सदर SDM और इंजीनियर पति के ठिकानों पर रेड, बिहार में SVU का बड़ा एक्शन
Nov 24, 2026, 12:09:00 PM
सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक
सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते राहुल गांधी हुए भावुक, खोली यादों की संदूक
Nov 24, 2026, 11:59:00 AM
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
चीर नदी पुल पर श्रीहरि बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान
Nov 24, 2026, 11:30:00 AM
झूलन गोस्वामी बर्थडे : मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज
झूलन गोस्वामी बर्थडे : मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज
Nov 24, 2026, 11:30:00 AM