26 सितंबर को हवाई हमला व ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

किशनगंज जिले में नागरिक सुरक्षा के तहत आगमी 26 नवंबर 2026 को हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

26 सितंबर को हवाई हमला व ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

किशनगंज : किशनगंज जिले में नागरिक सुरक्षा के तहत आगमी 26 नवंबर 2026 को हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मॉक ड्रिल कार्यक्रम सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया जाएगा

आपको बता दें कि आगामी 26 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे इंटर बॉयज हाई स्कूल में और अपराह्न छह बजे गांधी चौक एवं समाहरणालय परिसर में हवाई हमला नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। विशेष रूप से विद्यालय में उपस्थित बच्चों एवं अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के साथ साथ आपातकालीन परिस्थितियों में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को नियंत्रित करने, सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने व आम नागरिकों को ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सतर्कता के प्रति जागरूक करने का अभ्यास किया जाएगा। 

समीक्षा बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया

वहीं समीक्षा बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक एवं सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

किशनगंज से इमामुद्दीन की रिपोर्ट

Trending News

'सुशासन दिवस' पर JDU में घमासान, केंद्रीय मंत्री के सामने खुलकर दिखी अंदरूनी कलह
'सुशासन दिवस' पर JDU में घमासान, केंद्रीय मंत्री के सामने खुलकर दिखी अंदरूनी कलह
Nov 24, 2026, 4:30:00 PM
मशाल-2026: अब इस तारीख तक बढ़ी पंजीकरण की तिथि
मशाल-2026: अब इस तारीख तक बढ़ी पंजीकरण की तिथि
Nov 24, 2026, 4:21:00 PM
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो फुटबॉल खिलाड़ी की हुई मौत, तीसरा घायल
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो फुटबॉल खिलाड़ी की हुई मौत, तीसरा घायल
Nov 24, 2026, 4:20:00 PM
26 सितंबर को हवाई हमला व ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
26 सितंबर को हवाई हमला व ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
Nov 24, 2026, 4:15:00 PM
BJP ने कहा- SIR और MMDR के विरोध में विशेष सत्र बुलाकर जनता को गुमराह कर रही हेमंत सरकार
BJP ने कहा- SIR और MMDR के विरोध में विशेष सत्र बुलाकर जनता को गुमराह कर रही हेमंत सरकार
Nov 24, 2026, 4:00:00 PM
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देखने को मिला कोयलांचल में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देखने को मिला कोयलांचल में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा
Nov 24, 2026, 3:45:00 PM
बहन के असीम त्याग से भाई को मिला नया जीवन, किडनी दान कर लीलावती कुमारी ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल
बहन के असीम त्याग से भाई को मिला नया जीवन, किडनी दान कर लीलावती कुमारी ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल
Nov 24, 2026, 3:41:00 PM
हैवी ब्लास्टिंग से दहला झरिया, कई घरों पर गिरे पत्थर, एक बुजुर्ग महिला सहित तीन घायल
हैवी ब्लास्टिंग से दहला झरिया, कई घरों पर गिरे पत्थर, एक बुजुर्ग महिला सहित तीन घायल
Nov 24, 2026, 3:24:00 PM
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, सोनारी से साकची तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, सोनारी से साकची तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Nov 24, 2026, 3:24:00 PM
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में नौकरी का मौका, 23 पदों पर आवेदन शुरू, जानें...
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में नौकरी का मौका, 23 पदों पर आवेदन शुरू, जानें...
Nov 24, 2026, 3:04:00 PM