मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर

बिहार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज हो गई है। मार्च 2027 से राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में इसे लागू करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर

पटना : बिहार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज हो गई है। मार्च 2027 से राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में इसे लागू करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसके लागू होने के बाद स्कूलों से लेकर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का उद्देश्य शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान और डिग्री तक सीमित रखने के बजाय उसे कौशल, रोजगार, शोध और नवाचार से जोड़ना है। नई शिक्षा नीति के तहत स्कूली शिक्षा की मौजूदा 10+2 व्यवस्था की जगह 5+3+3+4 की नई शैक्षणिक संरचना लागू की जाएगी। इसमें तीन से 18 वर्ष तक के बच्चों की शिक्षा को शामिल किया गया है। शुरुआती कक्षाओं में मातृभाषा, स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, कक्षा छह से ही विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और इंटर्नशिप से जोड़ने की पहल होगी। सरकारी स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने पर भी विशेष जोर रहेगा, ताकि वे शुरुआती दौर से ही तकनीकी रूप से दक्ष बन सकें।

नई व्यवस्था में बच्चों की पढ़ाई और मूल्यांकन के तरीके में भी बदलाव प्रस्तावित है। बोर्ड परीक्षाओं को रटने की प्रवृत्ति से मुक्त कर समझ, तार्किक क्षमता और विश्लेषण कौशल पर आधारित बनाने पर जोर दिया जाएगा। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों के बीच विषयों की पारंपरिक बाध्यता कम होगी। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार अलग-अलग विषयों का चयन कर सकेंगे। इसके साथ ही खेल, संगीत, कला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाएगा।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। नई नीति के तहत स्नातक पाठ्यक्रम तीन या चार वर्ष के होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान बीच में पाठ्यक्रम छोड़ने या दोबारा पढ़ाई शुरू करने की सुविधा मिलेगी। निर्धारित अवधि तक पढ़ाई पूरी करने पर प्रमाणपत्र या डिप्लोमा दिया जा सकेगा। इसके अलावा विषयों के चयन में लचीलापन होगा और विद्यार्थी अपनी रुचि के मुताबिक विभिन्न विषयों का संयोजन कर सकेंगे। एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा अर्जित शैक्षणिक क्रेडिट डिजिटल रूप में सुरक्षित रखे जाएंगे। इससे उन्हें पढ़ाई के दौरान पाठ्यक्रम या संस्थान बदलने में सहूलियत होगी। उच्च शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल आधारित और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली में भी व्यापक बदलाव की परिकल्पना की गई है। उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध, नवाचार और बहुविषयक शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा। कॉलेजों को चरणबद्ध तरीके से स्वायत्तता देने और संबद्धता व्यवस्था को धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में काम होगा। इसके साथ ही ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा के अवसरों का विस्तार किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत वर्ष 2035 तक उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) को 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित है।

शिक्षा विभाग का मानना है कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्रीधारी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, हुनरमंद, रचनात्मक और रोजगार के योग्य बनाना है। इसके लिए स्कूली स्तर से ही कौशल विकास, तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता सुधार के साथ अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा। नई व्यवस्था प्रभावी होने पर बिहार की शिक्षा प्रणाली को अधिक व्यावहारिक, समावेशी और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Trending News

पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी,  कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
Nov 24, 2026, 6:40:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
Nov 24, 2026, 6:34:00 PM
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
Nov 24, 2026, 6:33:00 PM
शराब तस्करों के मंसूबों पर RPF ने फेरा पानी, रांची रेलवे स्टेशन पर 16 लीटर से अधिक शराब जब्त
शराब तस्करों के मंसूबों पर RPF ने फेरा पानी, रांची रेलवे स्टेशन पर 16 लीटर से अधिक शराब जब्त
Nov 24, 2026, 6:20:00 PM
 बिहार में सुशासन के 21 साल! नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन की वर्षगांठ पर मना सुशासन दिवस
बिहार में सुशासन के 21 साल! नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन की वर्षगांठ पर मना सुशासन दिवस
Nov 24, 2026, 6:05:00 PM
52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन
52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन
Nov 24, 2026, 5:44:00 PM
53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'
53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'
Nov 24, 2026, 5:23:00 PM
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 24, 2026, 5:15:00 PM