बिहार में सुशासन के 21 साल! नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन की वर्षगांठ पर मना सुशासन दिवस
शेखपुरा:शहर के बाईपास रोड में स्थित अशोक सम्राट सभागार कक्ष में सुशासन दिवस के अवसर पर नीतीश सवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेताओं ने कहा-पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार ही नहीं पूरे देश में सुशाासन व विकास के प्रतीक हैं।

शेखपुरा:-पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार ही नहीं पूरे देश में सुशाासन व विकास के प्रतीक है। आज केंद्र सरकार बिहार से प्रेरणा लेकर कई योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी नीतीश कुमार के कार्यों की सराहणा करते है। ये बाते पूर्व राज्य सभा सांसद व जदयू के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहकशा प्रवीण ने शेखपुरा में आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में कही।
शहर के बाईपास रोड में स्थित अशोक सम्राट सभागार कक्ष में सुशासन दिवस के अवसर पर नीतीश सवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जदयू विधायक रंधीर कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में सांसद के अलावा बरबीघा जदयू विधायक डॉ० कुमार पुष्पंजय, पूर्व विधायक राजु यादव, मुखिया आलोक कुमार, ब्रहमदेव महतो सहित बड़ी संख्या में जदयू के समर्थकों का जुटान हुआ।
भीड़ इस कदर उमड़ी कि भवन छोटा पड़ गया और आधी भीड़ को बाहर ही रहना पड़ा। इससे पहले सांसद व विधायकों ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर समारोह की शरुआत की। जदयू विधायक रधीर कुमार सोनी ने कहा कि आज ही के दिन साल सााल 2006 में नीतीश कुमार ने बिहार में शासन संभाला था। नीतीश कमार बिहार के लोगों के दिलों में वास करते है। विधायक ने कहा कि बिहार में जंगल राज का समापन कर आज के ही दिन नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन की नींवच रखी थी।
शेखपुरा से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट














