52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन

एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मंगलवार को वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक की मदद से भारत-ए ने यूएई के खिलाफ 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की। इसी के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन

दोहा। एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मंगलवार को वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक की मदद से भारत-ए ने यूएई के खिलाफ 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की। इसी के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।  वैभव ने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया। इससे पहले महज़ 28 गेंदों में शानदार शतक जमाया। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरा शतक और शतक का रिकॉर्ड बनाया है।  वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली है।  इस दौरान उन्होंने शानदार 28 छक्के लगाए।

वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में दोहरा शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वैभव सूर्यवंशी के इस महारिकॉर्ड से पहले पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चैड बोवेस के नाम था। चैड बोवेस ने महज 103 गेंदों में अपने 200 रन पूरे किए थे।

यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 20 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भारतीय मूल के हरप्रीत सिंह ने मोहम्मद शाहदाद के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़कर पारी को संभाला। शाहदाद 28 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद हरप्रीत ने एथन डिसूजा के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। डिसूजा ने 25 रन बनाए। 154 रन तक यूएई के पांच विकेट गिर चुके थे। यहां से हरप्रीत ने कप्तान बेसिल हमीद के साथ छठे विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्थिति में पहुंचाया। हरप्रीत ने 144 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 130 रन बनाए। वहीं, बेसिल हमीद 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से अरशद ने 43 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद को 1-1 सफलता मिली।

इसके जवाब में भारत ने महज 14.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली। वैभव सूर्यवंशी ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए महज 21 गेंदों में 68 रन की साझेदारी की। अभिषेक 5 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद वैभव ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 गेंदों में 40 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।

प्रभसिमरन 4 गेंदों में महज 3 रन टीम के खाते में जोड़ सके। इसके बाद वैभव ने रिंकू सिंह के साथ 43 गेंदों में 137 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। वैभव 53 गेंदों में 28 छक्कों और 7 चौकों के साथ 204 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान सिर्फ 28 गेंदों में सेंचुरी लगाई, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रहा। वैभव ने 40 गेंदों में 150 रन पूरे किए, जबकि 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा।

वैभव के पवेलियन लौटने के बाद रिंकू सिंह (नाबाद 27) ने कुमार कुशाग्र (नाबाद 1) के साथ चौथे विकेट के लिए 9 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से जाहिद अली, इबरार अहमद और बेसिल हमीद 1-1 विकेट हासिल कर सके।

सोर्स-आईएएनएस






Trending News

 बिहार में सुशासन के 21 साल! नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन की वर्षगांठ पर मना सुशासन दिवस
बिहार में सुशासन के 21 साल! नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन की वर्षगांठ पर मना सुशासन दिवस
Nov 24, 2026, 6:05:00 PM
52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन
52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन
Nov 24, 2026, 5:44:00 PM
53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'
53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'
Nov 24, 2026, 5:23:00 PM
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 24, 2026, 5:15:00 PM
26 नवंबर को पटना में कांग्रेस पार्टी निकालेगी विशाल 'संविधान रक्षा मार्च'
26 नवंबर को पटना में कांग्रेस पार्टी निकालेगी विशाल 'संविधान रक्षा मार्च'
Nov 24, 2026, 5:00:00 PM
मुद्रा, विश्वकर्मा, पीएमईजीपी व पीएमएफएमई योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
मुद्रा, विश्वकर्मा, पीएमईजीपी व पीएमएफएमई योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
Nov 24, 2026, 4:55:00 PM
शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में ब्लीचिंग कराने पहुंची युवती, चेहरे में जलन के बाद जमकर हंगामा
शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में ब्लीचिंग कराने पहुंची युवती, चेहरे में जलन के बाद जमकर हंगामा
Nov 24, 2026, 4:45:00 PM
परिसीमन कराने के निर्णय का स्वागत, ग्राम कचहरी को सरकार दे सुविधा
परिसीमन कराने के निर्णय का स्वागत, ग्राम कचहरी को सरकार दे सुविधा
Nov 24, 2026, 4:44:00 PM
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद: जमुई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद: जमुई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Nov 24, 2026, 4:33:00 PM
'सुशासन दिवस' पर JDU में घमासान, केंद्रीय मंत्री के सामने खुलकर दिखी अंदरूनी कलह
'सुशासन दिवस' पर JDU में घमासान, केंद्रीय मंत्री के सामने खुलकर दिखी अंदरूनी कलह
Nov 24, 2026, 4:30:00 PM