53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप मुकाबले में यूएई के ख़िलाफ़ इतिहास रच दिया है। भारत ए की ओर से खेलते हुए वैभव ने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने शानदार 28 छक्के लगाए।

53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप मुकाबले में यूएई के ख़िलाफ़ इतिहास रच दिया है। भारत ए की ओर से खेलते हुए वैभव ने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया। इससे पहले  महज़ 28 गेंदों में शानदार शतक जमाया। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरा शतक और शतक का रिकॉर्ड बनाया है।  वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली है।  इस दौरान उन्होंने शानदार 28 छक्के लगाए।

वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में दोहरा शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वैभव सूर्यवंशी के इस महारिकॉर्ड से पहले पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चैड बोवेस के नाम था। चैड बोवेस ने महज 103 गेंदों में अपने 200 रन पूरे किए थे। वैभव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद क्रिकेट जगत में हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की बात करें, तो सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक के नाम दर्ज है। हैरी ब्रूक ने साल 2026 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक वनडे मुकाबले में महज 114 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया था। 

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने महज़ 28 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने जेक फ्रेजर-मैक्गर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 29 बॉल में शतक लगाने का रिकॉर्ड था। वैभव सूर्यवंशी ने यूएई ए के खिलाफ सिर्फ 28 बॉल में शतक लगाया। वैभव सूर्यवंशी ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाया। उन्होंने 16 बॉल में अर्धशतक लगाया। इसके बाद अगली 12 बॉल पर उन्होंने शतक पूरे कर लिए। 

बता दें कि एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में बुधवार को यूएई ने भारत-ए के खिलाफ जीत के लिए 250 रन का टारगेट रखा था। जिसे वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक की मदद से भारत-ए महज 14.2 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं यूएई को इस चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में हरप्रीत सिंह भाटिया का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 144 गेंदों में 130 रन की पारी खेली। जबकि बेसिल हमीद 36 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 36 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय खेमे से अरशद ने 10 ओवरों में 43 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद को 1-1 विकेट हाथ लगा।

 

Trending News

 बिहार में सुशासन के 21 साल! नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन की वर्षगांठ पर मना सुशासन दिवस
बिहार में सुशासन के 21 साल! नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन की वर्षगांठ पर मना सुशासन दिवस
Nov 24, 2026, 6:05:00 PM
52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन
52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन
Nov 24, 2026, 5:44:00 PM
53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'
53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'
Nov 24, 2026, 5:23:00 PM
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 24, 2026, 5:15:00 PM
26 नवंबर को पटना में कांग्रेस पार्टी निकालेगी विशाल 'संविधान रक्षा मार्च'
26 नवंबर को पटना में कांग्रेस पार्टी निकालेगी विशाल 'संविधान रक्षा मार्च'
Nov 24, 2026, 5:00:00 PM
मुद्रा, विश्वकर्मा, पीएमईजीपी व पीएमएफएमई योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
मुद्रा, विश्वकर्मा, पीएमईजीपी व पीएमएफएमई योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
Nov 24, 2026, 4:55:00 PM
शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में ब्लीचिंग कराने पहुंची युवती, चेहरे में जलन के बाद जमकर हंगामा
शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में ब्लीचिंग कराने पहुंची युवती, चेहरे में जलन के बाद जमकर हंगामा
Nov 24, 2026, 4:45:00 PM
परिसीमन कराने के निर्णय का स्वागत, ग्राम कचहरी को सरकार दे सुविधा
परिसीमन कराने के निर्णय का स्वागत, ग्राम कचहरी को सरकार दे सुविधा
Nov 24, 2026, 4:44:00 PM
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद: जमुई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद: जमुई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Nov 24, 2026, 4:33:00 PM
'सुशासन दिवस' पर JDU में घमासान, केंद्रीय मंत्री के सामने खुलकर दिखी अंदरूनी कलह
'सुशासन दिवस' पर JDU में घमासान, केंद्रीय मंत्री के सामने खुलकर दिखी अंदरूनी कलह
Nov 24, 2026, 4:30:00 PM