पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा

जिले के भोरे प्रखंड में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।

पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा

गोपालगंज: जिले के भोरे प्रखंड में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। 22 नवंबर से शुरू हुआ यह अभियान 26 नवंबर तक संचालित होगा। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही हैं। अभियान के शुरुआती दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बेहतर सक्रियता दिखाते हुए कुल 12,626 घरों का भ्रमण किया, जबकि इस दौरान 10,128 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान की प्रगति को लेकर मंगलवार को रेफरल अस्पताल, भोरे में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिशु कुमार सिन्हा ने अभियान में लगे स्वास्थ्यकर्मियों एवं सेविकाओं से अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घर-घर भ्रमण, बच्चों को दवा पिलाने और अभियान की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पांच वर्ष तक के किसी भी बच्चे को पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहने देना है। इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ अपने निर्धारित क्षेत्रों में काम करें।

समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. रिशु कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि जिन घरों में किसी कारणवश बच्चे छूट गए हैं, वहां दोबारा पहुंचकर उन्हें पोलियो की खुराक पिलाई जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान घर-घर भ्रमण के साथ-साथ छूटे हुए बच्चों की पहचान करना भी जरूरी है। इसके लिए सभी टीमें आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि अभियान के निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रखंड के सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोलियो की दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लेकर किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों की भागीदारी बेहद जरूरी है। पोलियो उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक सहयोग से ही संभव है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पल्स पोलियो अभियान 26 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें लगातार घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। जिन अभिभावकों के बच्चे किसी कारणवश अभियान के शुरुआती दिनों में दवा पीने से वंचित रह गए हैं, वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिला सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अभियान में सहयोग करने और पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाने की अपील की है।


भोरे/गोपालगंज/कुमार मंजेश की रिपोर्ट

Trending News

पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी,  कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
Nov 24, 2026, 6:40:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
Nov 24, 2026, 6:34:00 PM
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
Nov 24, 2026, 6:33:00 PM
शराब तस्करों के मंसूबों पर RPF ने फेरा पानी, रांची रेलवे स्टेशन पर 16 लीटर से अधिक शराब जब्त
शराब तस्करों के मंसूबों पर RPF ने फेरा पानी, रांची रेलवे स्टेशन पर 16 लीटर से अधिक शराब जब्त
Nov 24, 2026, 6:20:00 PM
 बिहार में सुशासन के 21 साल! नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन की वर्षगांठ पर मना सुशासन दिवस
बिहार में सुशासन के 21 साल! नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गठन की वर्षगांठ पर मना सुशासन दिवस
Nov 24, 2026, 6:05:00 PM
52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन
52 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक 'दोहरा शतक', 14.2 ओवर में भारत ने बनाए 254 रन
Nov 24, 2026, 5:44:00 PM
53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'
53 गेंद में 204 रन, 28 छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया, अविश्वसनीय, अकल्पनीय, अद्भुत 'बेबी बॉस'
Nov 24, 2026, 5:23:00 PM
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 24, 2026, 5:15:00 PM