इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 2 साल तक चला इश्क, मोहल्ले वालों ने मंदिर में कराई प्रेमी जोड़े की शादी
कहावत है कि मियां बीवी जब राजी तो क्या करेगा काजी ऐसा ही एक कहावत को मोतिहारी में हकीकत होते हुए लोगों ने देखा है। मोतिहारी के हिंदरी बाजार की लड़की आरती और छतौनी के देवा दास के साथ हुआ है।

मोतिहारी : कहावत है कि मियां बीवी जब राजी तो क्या करेगा काजी ऐसा ही एक कहावत को मोतिहारी में हकीकत होते हुए लोगों ने देखा है। मोतिहारी के हिंदरी बाजार की लड़की आरती और छतौनी के देवा दास के साथ हुआ है। दोनों के दो साल पहले इंस्टाग्राम से हुआ प्यार इतना परवान चढ़ा की चोरी चुपके प्रेमी जोड़ा मिलने लगा। जब घर के लोगों की पहरेदारी तेज हुई तो घर से भाग कर इधर-उधर रहने लगा। लेकिन मामला इतना बढ़ा की प्रेमी की पिटाई भी होने लगी। पुलिस को भी इसकी जानकारी मिली, पुलिस ने मामला को सुलझा कर दोनों लड़की के माता-पिता को उसकी जानकारी दे दी और उन्हें घर भेज दिया। फिर भी लड़का-लड़की छुप-छुपकर मिलते रहे। लड़की भी छूप कर लड़के के पास जाकर मिलती रही। मोहल्ले वालों को चोरी-चोरी दोनों का मिलना नागवार गुजरा।
लड़की आरती कुमारी ने कहा- दोनों परिवार के राजा मंदी से शादी हो रही है
वहीं मोहल्ले वासियों ने लड़के की देवा दास और आरती के करतूत की जानकारी दोनों परिवार के लोगों को दिया। परिजन को बुलाया और मंदिर में ही चट मंगनी पट ब्याह रचवाया। मोहल्ले के लोगों ने माला खरीदवाया पंडित को बुलाया और मांग में सिंदूर डलवाया गया ताकि इन तरह की गलत हरकत समाज में अन्य और लोग ना करें। वहीं लड़की आरती कुमारी ने कहा कि दोनों परिवार के राजा मंदी से शादी हो रही है। हमलोग खुश हैं। हमलोग दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम से हम लोगों का की जान पहचान शुरू हुई और अब प्यार में बदला। पहले तो परिवार के लोग नाराज थे लेकिन अब जाकर शादी सभी ने मिलकर कराई। वहीं समाजसेवी संजीत कुमार ने कहा कि लगातार इस तरह की सूचना मिल रही थी इससे समाज कलंकित हो रहा था। इसलिए हम सभी ने मिलकर इस प्रेमी जोड़े की मंदिर मे शादी चट मंगनी फट गया करवा दिया है।
मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट













