नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में बच्चे की मौत, माता-पिता घायल
पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डाल्टनगंज से अपने घर लौट रहे बाइक सवार परिवार की बाइक यज्ञशाला के पास नीलगाय से टकरा गई।

पलामू : पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डाल्टनगंज से अपने घर लौट रहे बाइक सवार परिवार की बाइक यज्ञशाला के पास नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में सात वर्षीय बच्चे रिशम कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग हादसे का शिकार हो गए
मिली जानकारी के अनुसार, पकरीया गांव निवासी संकेंद्र शर्मा (30 वर्ष), उनकी पत्नी रीना देवी (28 वर्ष) और उनका सात वर्षीय पुत्र रिशम कुमार बाइक से डाल्टनगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे नावाजयपुर थाना क्षेत्र में यज्ञशाला के पास अचानक बाइक की टक्कर नीलगाय से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग हादसे का शिकार हो गए। घटना में रिशम कुमार की मौत हो गई, जबकि संकेंद्र शर्मा और रीना देवी घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया है।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट













