नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और झारखंडी नृत्य से गूंज उठी राजधानी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर राजधानी रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग देखते ही बना।

नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और झारखंडी नृत्य से गूंज उठी राजधानी

रांची : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर राजधानी रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग देखते ही बना। भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष का रांची एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने झारखंड की पारंपरिक संस्कृति, ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में एयरपोर्ट परिसर और राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहे भाजपा के झंडों, बैनरों एवं पोस्टरों से सजे नजर आए।

जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एयरपोर्ट के निकासी द्वार से बाहर आए, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया

आपको बता दें कि जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एयरपोर्ट के निकासी द्वार से बाहर आए, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरा परिसर 'नितिन नवीन जिंदाबाद' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। रांची एयरपोर्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय परिसर में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 दिवसीय झारखंड प्रवास पर आए हैं

राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर आए हैं। 24 अक्टूबर को वे भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे और पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक में राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। 

रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का नेताओं के भव्य स्वागत किया

रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, झारखंड़ प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी निवेदिता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, दीपक प्रकाश, रवींद्र राय, यदुनाथ पांडेय, अभयकांत प्रसाद, दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, गीता कोड़ा, पूर्व सांसद पीएन सिंह, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, दीपक बँका, अनंत ओझा, रोशनी खलखो, नीरज कुमार व वरुण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष-महिला नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Trending News

विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Oct 24, 2026, 11:55:00 AM
रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Oct 24, 2026, 11:44:00 AM
लातेहार मोंगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर, रिम्स रेफर
लातेहार मोंगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर, रिम्स रेफर
Oct 24, 2026, 11:43:00 AM
भूली में युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव का शव, जांच में जुटी पुलिस
भूली में युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव का शव, जांच में जुटी पुलिस
Oct 24, 2026, 11:38:00 AM
नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में बच्चे की मौत, माता-पिता घायल
नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में बच्चे की मौत, माता-पिता घायल
Oct 24, 2026, 11:01:00 AM
IIT गोविंदपुर में GST विषयक उद्यम समागम जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
IIT गोविंदपुर में GST विषयक उद्यम समागम जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Oct 24, 2026, 10:49:00 AM
पुलिस को देख भागने के दौरान ट्रक से टकरायी स्कॉर्पियो, 2 घायल, एक की हालत गंभीर
पुलिस को देख भागने के दौरान ट्रक से टकरायी स्कॉर्पियो, 2 घायल, एक की हालत गंभीर
Oct 24, 2026, 10:43:00 AM
शादी समारोह से लौट रहे लोगों के ऑटो में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
शादी समारोह से लौट रहे लोगों के ऑटो में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
Oct 24, 2026, 10:29:00 AM
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 2 साल तक चला इश्क, मोहल्ले वालों ने मंदिर में कराई प्रेमी जोड़े की शादी
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 2 साल तक चला इश्क, मोहल्ले वालों ने मंदिर में कराई प्रेमी जोड़े की शादी
Oct 24, 2026, 10:19:00 AM
नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और झारखंडी नृत्य से गूंज उठी राजधानी
नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और झारखंडी नृत्य से गूंज उठी राजधानी
Oct 23, 2026, 9:45:00 PM