IIT गोविंदपुर में GST विषयक उद्यम समागम जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

आईटीआई गोविंदपुर धनबाद में जीएसटी विषय पर केंद्रित उद्यम समागम जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में 100 उद्यमियों ने भाग लिया।

IIT गोविंदपुर में GST विषयक उद्यम समागम जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

धनबाद : आईटीआई गोविंदपुर धनबाद में जीएसटी विषय पर केंद्रित उद्यम समागम जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में 100 उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला उद्योग केंद्र धनबाद के महाप्रबंधक संजीत कुमार सिन्हा ने उद्यमियों को जीएसटी व उद्यम संबंधी विषयों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे पीएमएफएमई , पीएमईजीपी एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अग्रवाल ने GST, IT और अकाउंटिंग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की संपूर्ण जानकारी दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अग्रवाल ने जीएसटी, इनकम टैक्स और अकाउंटिंग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने एक सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक बातों पर विशेष ज़ोर दिया। आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार ने उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि वे अपने उद्यम को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं और एक सफल उद्यमी में क्या-क्या विशेषताएं होनी चाहिए।

जिला विकास प्रबंधक शिवांगी शुभम ने युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया

जिला विकास प्रबंधक शिवांगी शुभम ने युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया और नए अवसरों व संभावनाओं को तलाशने का आह्वान किया।आरसेटी के निदेशक अभिषेक कंडोलना ने बताया कि उनके संस्थान में मुख्य रूप से चार प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने साइबर फ्रॉड, बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। 

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वरोज़गार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वरोज़गार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईटीआई गोविंदपुर के प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार, चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अग्रवाला, जिला विकास प्रबंधक (धनबाद) शिवांगी शुभम, आरसेटी के निदेशक अभिषेक कंडोलना एवं जिला उद्योग केंद्र धनबाद के ईओडीबी (EODB) प्रबंधक आदित्य चौधरी उपस्थित थे।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Oct 24, 2026, 11:44:00 AM
लातेहार मोंगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर, रिम्स रेफर
लातेहार मोंगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर, रिम्स रेफर
Oct 24, 2026, 11:43:00 AM
भूली में युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव का शव, जांच में जुटी पुलिस
भूली में युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव का शव, जांच में जुटी पुलिस
Oct 24, 2026, 11:38:00 AM
नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में बच्चे की मौत, माता-पिता घायल
नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में बच्चे की मौत, माता-पिता घायल
Oct 24, 2026, 11:01:00 AM
IIT गोविंदपुर में GST विषयक उद्यम समागम जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
IIT गोविंदपुर में GST विषयक उद्यम समागम जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Oct 24, 2026, 10:49:00 AM
पुलिस को देख भागने के दौरान ट्रक से टकरायी स्कॉर्पियो, 2 घायल, एक की हालत गंभीर
पुलिस को देख भागने के दौरान ट्रक से टकरायी स्कॉर्पियो, 2 घायल, एक की हालत गंभीर
Oct 24, 2026, 10:43:00 AM
शादी समारोह से लौट रहे लोगों के ऑटो में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
शादी समारोह से लौट रहे लोगों के ऑटो में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
Oct 24, 2026, 10:29:00 AM
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 2 साल तक चला इश्क, मोहल्ले वालों ने मंदिर में कराई प्रेमी जोड़े की शादी
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 2 साल तक चला इश्क, मोहल्ले वालों ने मंदिर में कराई प्रेमी जोड़े की शादी
Oct 24, 2026, 10:19:00 AM
नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और झारखंडी नृत्य से गूंज उठी राजधानी
नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और झारखंडी नृत्य से गूंज उठी राजधानी
Oct 23, 2026, 9:45:00 PM
विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने पर रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की सुविधा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का जताया आभार
विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने पर रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की सुविधा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 23, 2026, 9:15:00 PM