विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने पर रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की सुविधा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का जताया आभार

भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। भागलपुर एवं नवगछिया-कटिहार के बीच सड़क संपर्क प्रभावित होने पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है।

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने पर रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की सुविधा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का जताया आभार

पटना : भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। भागलपुर एवं नवगछिया-कटिहार के बीच सड़क संपर्क प्रभावित होने पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा- विक्रमशिला सेतु पर आवागमन प्रभावित होने से आम लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा रेल सेवाओं का विस्तार किया जाना सराहनीय व जनहितकारी कदम है

मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर आवागमन प्रभावित होने से आम लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा रेल सेवाओं का विस्तार किया जाना सराहनीय एवं जनहितकारी कदम है। इससे भागलपुर, नवगछिया, कटिहार और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा भागलपुर से नवगछिया-कटिहार की ओर सुबह के समय गाड़ी संख्या 05781 भागलपुर (सबौर) - कटिहार स्पेशल और गाड़ी संख्या 03407 भागलपुर-कटिहार स्पेशल चलाई जा रही है। वहीं, शाम के समय गाड़ी संख्या 03409 भागलपुर-कटिहार स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा- यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे द्वारा की गई यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है

इसी प्रकार कटिहार से भागलपुर की ओर सुबह गाड़ी संख्या 03410 कटिहार-भागलपुर स्पेशल, दोपहर में गाड़ी संख्या 03408 कटिहार-भागलपुर स्पेशल और शाम में गाड़ी संख्या 05782 कटिहार-सबौर स्पेशल चलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त सहरसा से भागलपुर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05573/05574 राघोपुर-सहरसा-खगड़िया-भागलपुर-देवघर स्पेशल का भी परिचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे द्वारा की गई यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस त्वरित पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Trending News

विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Oct 24, 2026, 11:55:00 AM
रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Oct 24, 2026, 11:44:00 AM
लातेहार मोंगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर, रिम्स रेफर
लातेहार मोंगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर, रिम्स रेफर
Oct 24, 2026, 11:43:00 AM
भूली में युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव का शव, जांच में जुटी पुलिस
भूली में युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव का शव, जांच में जुटी पुलिस
Oct 24, 2026, 11:38:00 AM
नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में बच्चे की मौत, माता-पिता घायल
नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में बच्चे की मौत, माता-पिता घायल
Oct 24, 2026, 11:01:00 AM
IIT गोविंदपुर में GST विषयक उद्यम समागम जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
IIT गोविंदपुर में GST विषयक उद्यम समागम जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Oct 24, 2026, 10:49:00 AM
पुलिस को देख भागने के दौरान ट्रक से टकरायी स्कॉर्पियो, 2 घायल, एक की हालत गंभीर
पुलिस को देख भागने के दौरान ट्रक से टकरायी स्कॉर्पियो, 2 घायल, एक की हालत गंभीर
Oct 24, 2026, 10:43:00 AM
शादी समारोह से लौट रहे लोगों के ऑटो में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
शादी समारोह से लौट रहे लोगों के ऑटो में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
Oct 24, 2026, 10:29:00 AM
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 2 साल तक चला इश्क, मोहल्ले वालों ने मंदिर में कराई प्रेमी जोड़े की शादी
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 2 साल तक चला इश्क, मोहल्ले वालों ने मंदिर में कराई प्रेमी जोड़े की शादी
Oct 24, 2026, 10:19:00 AM
नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और झारखंडी नृत्य से गूंज उठी राजधानी
नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और झारखंडी नृत्य से गूंज उठी राजधानी
Oct 23, 2026, 9:45:00 PM