बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार और अनुज सिंह के समर्थकों में गाली गलौज, जन सुराज प्रत्याशी को भागना पड़ा
नालंदा: बिहार में MLC चुनाव को लेकर जारी मतदान की प्रक्रिया अब ख़त्म हो चुकी है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ अनुज सिंह बिहार शरीफ के प्रखंड कार्यालय में स्थित बूथ पर पहुंचे।

नालंदा: बिहार में MLC चुनाव को लेकर जारी मतदान की प्रक्रिया अब ख़त्म हो चुकी है। बचे हुए मतदाता अपने मत का प्रयोग के लिए लाइन में खड़े थे। इसी बीच जन सुराज पार्टी से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ अनुज सिंह बिहार शरीफ के प्रखंड कार्यालय में स्थित बूथ पर पहुंचे। जिसके बाद नीरज कुमार और अनुज कुमार सिंह के समर्थकों के बीच नारेबाजी और गाली गलौज तक की गई। जिसके बाद जन सुराज प्रत्याशी को यहां से भागना पड़ा।
आपको बताते चलें कि बिहार के 8 सीटों पर हुए MLC चुनाव में मतदाताओं के प्रत्याशी के भाग्य का फ़ैसला वैलेट बॉक्स में भर दिया गया। जिसके जीत हार का फ़ैसला 27 अक्टूबर को पटना में होगा। लेकिन इन 8 सीटों के चुनाव में सबसे अहम पटना निर्वाचन क्षेत्र रहा, जहां NDA से JDU के MLC प्रत्याशी नीरज कुमार, राजद के दिलीप कुमार और जन सुराज के डॉ. अनुज कुमार सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
इस चुनाव के दौरान बिहार के मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह अपने पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है और जन सुराज के प्रत्याशी डॉ अनुज सिंह के समर्थन में घूम घूमकर मतदाताओं से वोट मांगा। जिसको लेकर यह सीट काफ़ी हॉट रहा है।
नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट













