भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश की ओर से 24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय, रांची में बैठक हुई।

भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश की ओर से 24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय, रांची में प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत, उनके विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के पश्चात प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के संदर्भ में आज की पदाधिकारियों की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उनके स्वागत और विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर संगठन के सभी स्तरों पर कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। इसके लिए अलग अलग पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है।   उनकी जिम्मेवारी एवं दायित्व के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दिया गया है।

मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जिसका आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड आगमन प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। कार्यकर्ता उनके स्वागत तथा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सफल, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान होने वाली विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई है, ताकि सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हों।

बैठक में ये रहे उपस्थित

आज की बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप कुमार वर्मा, प्रदेश सह- प्रभारी निवेदिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन एवं गीता कोड़ा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह सरोज सिंह, सुनीता सिंह ,अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसिखियार, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, एससी मोर्चा अध्यक्ष रंजय भारती, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज महतो वाजपेयी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ताजदार आलम आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 


Trending News

रोहतास की वादियों में MTV Roadies की शूटिंग, देशभर में चमक सकती है सिकरिया डैम की पहचान
रोहतास की वादियों में MTV Roadies की शूटिंग, देशभर में चमक सकती है सिकरिया डैम की पहचान
Oct 23, 2026, 6:30:00 PM
Bihar MLC Election: कटेया में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 97.14% मतदान
Bihar MLC Election: कटेया में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 97.14% मतदान
Oct 23, 2026, 6:06:00 PM
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा
Oct 23, 2026, 5:51:00 PM
 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग
Oct 23, 2026, 5:35:00 PM
भोरे में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान, 90.32 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
भोरे में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान, 90.32 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
Oct 23, 2026, 5:21:00 PM
SIR रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च
SIR रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च
Oct 23, 2026, 5:05:00 PM
महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, टोटो पलटने से मासूम की मौत, कंकाली माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार
महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, टोटो पलटने से मासूम की मौत, कंकाली माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार
Oct 23, 2026, 4:37:00 PM
मां दुर्गा की विदाई में आस्था पर भारी पड़ा शोर! कथित अश्लील डांस और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
मां दुर्गा की विदाई में आस्था पर भारी पड़ा शोर! कथित अश्लील डांस और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
Oct 23, 2026, 4:28:00 PM
IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Oct 23, 2026, 4:00:00 PM
कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाओं में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा होगी बेहतर, ओला, उबर, रैपिडो को निर्देश
कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाओं में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा होगी बेहतर, ओला, उबर, रैपिडो को निर्देश
Oct 23, 2026, 3:59:00 PM