सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग

गोपालगंज-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत गोपालगंज जिले के सभी 14 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे समाप्त हुई। जिले में कुल 92.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग

गोपालगंज-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत गोपालगंज जिले के सभी 14 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे समाप्त हुई। जिले में कुल 92.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 93.20 प्रतिशत, जबकि महिला मतदाताओं की भागीदारी 91.52 प्रतिशत रही।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी समीर सौरभ ने जिला नियंत्रण कक्ष और विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक दीपक आनंद ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की टीमें लगातार निगरानी करती रहीं। 

इसके लिए सुपर जोनल और जोनल दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) को तैनात किया गया था। मतदान समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की उपस्थिति में मतपेटियों को सील किया गया। इसके बाद सभी मतदान दलों, जोनल दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सारण स्थित वज्रगृह के लिए रवाना कर दिया गया।

गोपालगंज से आलोक कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

Bihar MLC Election: कटेया में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 97.14% मतदान
Bihar MLC Election: कटेया में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 97.14% मतदान
Oct 23, 2026, 6:06:00 PM
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा
Oct 23, 2026, 5:51:00 PM
 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग
Oct 23, 2026, 5:35:00 PM
भोरे में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान, 90.32 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
भोरे में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान, 90.32 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
Oct 23, 2026, 5:21:00 PM
SIR रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च
SIR रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला मार्च
Oct 23, 2026, 5:05:00 PM
महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, टोटो पलटने से मासूम की मौत, कंकाली माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार
महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, टोटो पलटने से मासूम की मौत, कंकाली माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार
Oct 23, 2026, 4:37:00 PM
मां दुर्गा की विदाई में आस्था पर भारी पड़ा शोर! कथित अश्लील डांस और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
मां दुर्गा की विदाई में आस्था पर भारी पड़ा शोर! कथित अश्लील डांस और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
Oct 23, 2026, 4:28:00 PM
IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Oct 23, 2026, 4:00:00 PM
कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाओं में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा होगी बेहतर, ओला, उबर, रैपिडो को निर्देश
कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाओं में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा होगी बेहतर, ओला, उबर, रैपिडो को निर्देश
Oct 23, 2026, 3:59:00 PM
बंद आवास में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
बंद आवास में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
Oct 23, 2026, 3:48:00 PM