IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा शुक्रवार को बिहारशरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

नालंदा : पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा शुक्रवार को बिहारशरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कतार में खड़े मतदाताओं से बातचीत की। उन्होंने मतदाताओं के पहचान पत्र की भी जांच की। 

IG जितेंद्र राणा ने कहा- अबतक पूरे नालंदा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि अबतक पूरे नालंदा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को पटना शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कराया जा रहा है। दोपहर दो बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 55 प्रतिशत, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 

मोकामा में नीरज और अनंत के बीच हुए विवाद को लेकर सवाल पूछे जाने पर IG ने कुछ भी बोलने से परहेज किया

वहीं, मोकामा में नीरज सिंह और अनंत सिंह के बीच हुए विवाद को लेकर सवाल पूछे जाने पर आईजी ने कुछ भी बोलने से परहेज किया। वहीं जदयू का राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील ने भी अपने मत का प्रयोग करते हुए कहा कि इस बार भी एनडीए समर्थित प्रत्याशी की जीत होगी जिसका रिजल्ट 27 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भी चुनाव एकतरफा है। नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर ही जनता मतदान कर रही है। 

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, टोटो पलटने से मासूम की मौत, कंकाली माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार
महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, टोटो पलटने से मासूम की मौत, कंकाली माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार
Oct 23, 2026, 4:37:00 PM
मां दुर्गा की विदाई में आस्था पर भारी पड़ा शोर! कथित अश्लील डांस और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
मां दुर्गा की विदाई में आस्था पर भारी पड़ा शोर! कथित अश्लील डांस और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
Oct 23, 2026, 4:28:00 PM
IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
IG जितेंद्र राणा पहुंचे बिहारशरीफ, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Oct 23, 2026, 4:00:00 PM
कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाओं में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा होगी बेहतर, ओला, उबर, रैपिडो को निर्देश
कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाओं में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा होगी बेहतर, ओला, उबर, रैपिडो को निर्देश
Oct 23, 2026, 3:59:00 PM
बंद आवास में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
बंद आवास में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
Oct 23, 2026, 3:48:00 PM
Photos: 44 साल की हसीना ने बोल्डनेस से उड़ाए होश, पानी में लगाई आग!, फैन्स हुए दीवाने
Photos: 44 साल की हसीना ने बोल्डनेस से उड़ाए होश, पानी में लगाई आग!, फैन्स हुए दीवाने
Oct 23, 2026, 3:46:00 PM
तिरहुत स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान जारी, प्रेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
तिरहुत स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान जारी, प्रेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Oct 23, 2026, 3:38:00 PM
डायन-बिसाही के शक में वृद्ध की गला घोंटकर हत्या, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, टांगी बरामद
डायन-बिसाही के शक में वृद्ध की गला घोंटकर हत्या, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, टांगी बरामद
Oct 23, 2026, 3:00:00 PM
'MLC चुनाव में भी फर्जी वोट जुड़वा कर हेरफेर करना चाहते हैं' तेजस्वी यादव बोले-अब बेईमानी और ठगी का अंत होगा
'MLC चुनाव में भी फर्जी वोट जुड़वा कर हेरफेर करना चाहते हैं' तेजस्वी यादव बोले-अब बेईमानी और ठगी का अंत होगा
Oct 23, 2026, 2:55:00 PM
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 2 बजे तक स्नातक 29.32 व शिक्षक में 57.20 फीसदी वोटिंग
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 2 बजे तक स्नातक 29.32 व शिक्षक में 57.20 फीसदी वोटिंग
Oct 23, 2026, 2:48:00 PM